[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: चूहा भागता रहा और बिल्ली दौड़ाती रही, वीडियो देख आपको भी याद आ जाएगा टॉम एंड जेरी कार्टून

Viral Video: चूहा भागता रहा और बिल्ली दौड़ाती रही, वीडियो देख आपको भी याद आ जाएगा टॉम एंड जेरी कार्टून

0
Viral Video: चूहा भागता रहा और बिल्ली दौड़ाती रही, वीडियो देख आपको भी याद आ जाएगा टॉम एंड जेरी कार्टून
viral video: चूहे-बिल्ली की भागदौड़ देख या आ जाएगी टॉम एंड जेरी कार्टून

Viral Video: आपको वो टॉम एंड जेरी कार्टून याद है? हां वहीं चूहे-बिल्ली वाली. बिल्ली-चूहे की नोकझोंक देखकर सबका दिल खुश हो जाता है. आज भी अगर कहीं घर या बाहर बिल्ली-चूहा एक-दूसरे के पीछे भागते दिख जाएं तो हमारे मन में सबसे पहले वही टॉम एंड जेरी ही याद आते हैं. सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इससे देख कर पक्का आपके मन में भी टॉम एंड जेरी का ख्याल आ जाएगा. इस वीडियो ने लोगों को सिर्फ हंसाया ही नहीं बल्कि इतना मजा दिलाया है कि यूजर्स इसे जमकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. आइए देखते हैं इस वीडियो को… 

रियल लाइफ टॉम एंड जेरी

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि कमरे में एक चूहा तेजी से इधर-उधर भाग रहा है और उसके पीछे बिल्ली पूरी रफ्तार से दौड़ रही है. चूहा हर बार उसे चकमा देने की कोशिश करता है और कई बार कामयाब भी हो जाता है. कभी वो सीढ़ियों पर चढ़ जाता है, तो कभी बाल्टी के पीछे छिप जाता है, और अचानक से निकलकर फिर से दौड़ पड़ता है. दूसरी तरफ बिल्ली भी लगातार उसके पीछे लगी रहती है और हर मौके पर उसे पकड़ने की कोशिश करती है. कुछ देर तक दोनों की ये भागमभाग चलती रहती है और आखिर में बिल्ली सीढ़ियों पर चूहे को पकड़ ही लेती है.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर imvincentgao नाम की अकाउंट से चूहा और बिल्ली का ये मजेदार वीडियो शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे अब तक 4.2 करोड़ (42 मिलियन) से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 10 लाख (1 मिलियन) से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है. इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में लोग तरह-तरह की मजेदार बातें लिख रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, “ये तो रियल लाइफ टॉम एंड जेरी हैं, बैकग्राउंड म्यूजिक भी वही है.” वहीं दूसरे ने कहा. “बचपन की यादें ताजा हो गईं, अब तो बस यही वीडियो बार-बार देखूंगा.” एक शख्स ने मजाक करते हुए लिखा, “दूसरी वाली बिल्ली क्या फास्टिंग पर है?”

यह भी देखें: Viral Video: महिला के पर्स से 10 हजार रुपये ले भागा बंदर, फ्रूटी देकर पैसे वापस लेने की कोशिश और फिर हुआ ऐसा

यह भी देखें: Viral Video: बंदे ने बाइक के पेट्रोल टैंक ढकने के लिए लगाया देसी जुगाड़, देखकर लोग बोले- ‘बड़े खतरनाक लोग हैं भाई’

Previous article दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा बढ़ा
Next article East Singhbhum News : ग्रामसभा से स्वशासन व्यवस्था मजबूत होगी : अरुण
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel