https://www.youtube.com/watch?v=3uZL4NKJNq4
आईसीसी महिला टी ट्वेंटी विश्व कप में लीग चरण के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. कल यानी 5 मार्च से महामुकाबला शुरू होगा. कल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. पिछला रिकॉर्ड देखते हुए इंग्लैड के खिलाफ मुकाबला थोड़ा चुनौतीपूर्ण लग रहा है लेकिन लीग मुकाबलों में अजेय रही भारतीय टीम सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करेगी, इसकी प्रबल संभावना है.
