केंद्रीय गृहमंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक झारखंड सरकार ने लॉकडाउन 4 को लेकर छूट और पाबंदियों से संबधित गाइडलाइन जारी कर दी है. सबसे अहम बात है कि झारखंड सरकार ने कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर बाकि इलाकों में आर्थिक गतिविधियों की छूट दी है. इसके तहत औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं.