[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar गुवाहाटी- बीकानेर एक्स्प्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

गुवाहाटी- बीकानेर एक्स्प्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

0
गुवाहाटी- बीकानेर एक्स्प्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 5  की मौत

पश्चिम बंगाल में एक रेल हादसा हो गया है. राजस्थान (Rajasthan News) के बीकानेर (Bikaner) से असम (Assam) के गुवाहाटी (Guwahati) जा रही गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस (Guwahati-Bikaner Express) ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. हादसा गुरुवार (13 जनवरी 2022) की शाम को पश्चिम बंगाल के मयनागुड़ी के पास हुआ. दुर्घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

भारतीय रेलवे की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि शाम को करीब 5 बजे हुए हादसे में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस अप ट्रेन के 12 कोच प्रभावित हुए हैं. डीआरएम और एडीआरएम घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं. उनके साथ एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन भी भेजा गया है. हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये गये हैं. साथ ही हेल्पलाइन नंबर (03612731622, 03612731623) भी जारी कर दिये गये हैं. 98 पैसेंजर पटना से इस ट्रेन में चढ़े थे. इसकी जानकारी पटना जंक्शन के चीफ रिजर्वेशन ऑफिसर ने दी है.

समाचार एजेंसी एएनआई ने जो तस्वीरें जारी की है, उसमें दिख रहा है कि ट्रेन का एक डिब्बा सामने वाले डिब्बे पर चढ़ गया है. उस डिब्बे को काफी नुकसान पहुंचा है, ऐसा फोटो में स्पष्ट दिख रहा है. बहुत से यात्री ट्रेन से अपने सामान के साथ नीचे उतर गये हैं और बाहर में खड़े हैं. एक तस्वीर में ऐसा भी लग रहा है कि एक शख्स तेजी से ट्रेन की तरफ दौड़ रहा है.

इतना ही नहीं, कई डिब्बे ट्रेन से अलग होकर पलट (Bogies Overturned) गये हैं और पटरी के पास स्थित ढलान पर गिरे दिख रहे हैं. एएनआई ने जो ट्वीट किया है, उसमें कहा है कि गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 अप ट्रेन गुरुवार की शाम को करीब 5 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई. समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पायी है.

गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस में सवार यात्रियों ने कहा कि अचानक एक झटका महसूस हुआ और कई बोगी ट्रेन से अलग होकर पलट गये. कई लोग घायल हुए हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि बीकेनार-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 4-5 डिब्बे पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला में स्थित मयनागुड़ी के निकट पलट गये. ट्रेन पटना से गुवाहाटी की तरफ जा रही थी. राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel