[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar गूगल कराएगा ईंधन की बचत, बचेगा पैसा; जानिए कैसे

गूगल कराएगा ईंधन की बचत, बचेगा पैसा; जानिए कैसे

0
गूगल कराएगा ईंधन की बचत, बचेगा पैसा; जानिए कैसे

Google Maps In India Get Fuel Efficient Routing : गूगल मैप का लोग स्मूद नेविगेशन के लिए इस्तेमाल करते हैं. अब एक नया फीचर इसमें ऐड होने जा रहा है. समय के साथ गूगल कई फीचर्स को ऐप में ऐड कर चुका है. इस लिस्ट में फ्यूल सेविंग फीचर भी शामिल है. सितंबर 2022 में इसे ऐड किया गया था. पहले यह फीचर केवल अमेरिका में उपलब्ध था. कनाडा, अमेरिका और यूरोप के बाद अब भारत में भी इस फीचर को शुरू कर दिया गया है.

गूगल मैप्स से कैसे बचाएगा फ्यूल?

गूगल मैप्स का फ्यूल सेविंग फीचर इस बात का अंदाजा लगाता है कि जिस रूट पर आप जा रहे हैं और उस रूट पर आपका कितना फ्यूल खर्च होने वाला है. गूगल मैप उस रूट पर मौजूदा ट्रैफिक और रोड की स्थिति के आधार पर इस बात का अंदाजा लगाता है. इसके बाद गूगल दूसरा रूट दिखाता है, जो फ्यूल बचाने में यूजर की मदद करेगा. गूगल मैप्स तो अपना काम कर देगा, लेकिन यह आप पर निर्भर करेगा कि आप कौन-सा रूट लेना पसंद करते हैं.

गूगल मैप्स फ्यूल सेविंग फीचर कैसे ऑन करें?

गूगल मैप्स फ्यूल सेविंग फीचर को ऑन करने के लिए सबसे पहले अपने प्रोफाइल पिक्चर या फिर ऐप में दिखाई दे रहे अपने नाम के इनीशियल (आपके नाम या सरनेम से पहले अक्षर) पर टैप करें.
आपको इसके बाद सेटिंग्स में जाना है और नेविगेशन ऑप्शन पर टैप करना है.
नेविगेशन ऑप्शन में जाने के बाद आपको रूट ऑप्शन में जाना है, इसके बाद Prefer Fuel Efficient Routes पर टैप कर इस फीचर को ऑन कर दें.
इसके बाद आपको इंजन टाइप पर क्लिक कर, दिये गए ऑप्शंस में से चुनना है.

Previous article ‘मिमिक्री करना कला’, बोले कल्याण बनर्जी, पहले PM Modi पर भी टिप्पणी कर चुके है TMC सांसद, जानें कब और क्या?
Next article VIDEO: रांची के कांके में जम्मू और शिमला से ज्यादा ठंड, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के करीब
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel