[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: हाथी ने सूंड से उड़ाया बारिश जैसा पानी, डॉगी मस्त होकर नहाता रहा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश

Viral Video: हाथी ने सूंड से उड़ाया बारिश जैसा पानी, डॉगी मस्त होकर नहाता रहा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश

0
Viral Video: हाथी ने सूंड से उड़ाया बारिश जैसा पानी, डॉगी मस्त होकर नहाता रहा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश
elephant spray water on dog funny viral video

Viral Video: सोशल मीडिया पर डेली ऐसी कई वीडियो सामने आती हैं, जिन्हें देखते ही चेहरे पर खुद-ब-खुद मुस्कान आ जाती है. खासकर जब बात जानवरों की हो तो उनकी मासूम हरकतें पल भर में हमारा मूड अच्छा कर देती हैं. इन दिनों ऐसा ही एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक हाथी और एक छोटे से डॉगी की जबरदस्त बॉन्डिंग और मस्ती साफ नजर आती है. चलिए, आपको भी दिखाते हैं ये दिल खुश कर देने वाला वीडियो…  

हाथी और डॉगी की जुगलबंदी

वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि एक बड़ा हाथी तालाब के किनारे खड़ा है और अपनी लंबी सूंड से पानी उछालकर उस नन्हे डॉगी पर गिरा रहा है. हाथी का अंदाज ऐसा लगता है जैसे वह डॉगी को बारिश या झरने जैसा मजा दिला रहा हो. हाथी की इस हरकत से डॉगी भी काफी खुश दिखता है.

पानी की बौछारों के बीच वह उछल-कूद करता रहता है, जैसे उसे कोई ‘नेचुरल शावर’ मिल गया हो. वीडियो में उसकी पूंछ लगातार हिलती रहती है, जिससे साफ पता चलता है कि वो इस मस्ती को दिल से एन्जॉय कर रहा है. साथ ही, वो कई बार हाथी को फिर से पानी डालने का इशारा भी करता नजर आता है.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स

दोनों जानवरों के बीच की ये मासूम दोस्ती लोगों का दिल छू गई. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, देखते ही देखते वायरल हो गया. हजारों लोगों ने इसे लाइक किया और कमेंट में मजेदार रिएक्शन देने लगे. एक शख्स ने लिखा- बिना कहे एक दूसरे की बात समझना कोई इनसे सीखे. तो वहीं दूसरे ने लिखा- गन्नू के साथ डोगेश भाई.

ये भी पढ़ें: Viral Video: हिप्पो को देख भीगी बिल्ली बन गया शेरों का झुंड, तालाब किनारे से बीवी बच्चे संग दुम दबा कर भागे वनराज

Previous article पहली सेमीफाइनलिस्ट बनी बीडीएस, दूसरे दिन हुए तीन मुकाबले
Next article Seraikela Kharsawan News : स्कूलों के प्रति परंपरागत सोच बदलें शिक्षक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दें
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel