केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को जानकारी दी कि बढ़ते कोरोना संकट की वजह से दसवीं और बारहवीं के बाकी बचे विषयों की परीक्षा नहीं ली जायेगी. ली गयी परीक्षा के आधार पर ही परिणाम जारी कर दिये जायेंगे. सीबीएसई ने ये भी बताया था कि बारहवीं कक्षा के जो छात्र बाकी बचे विषयों की परीक्षा देकर अपना परफॉर्मेंस सुधारना चाहें वो इसका विकल्प चुन सकते हैं.