[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video शादी के स्टेज से उतरकर दूल्हा-दुल्हन ने कर दिया कुछ ऐसा, वायरल हो गया वीडियो

शादी के स्टेज से उतरकर दूल्हा-दुल्हन ने कर दिया कुछ ऐसा, वायरल हो गया वीडियो

0
शादी के स्टेज से उतरकर दूल्हा-दुल्हन ने कर दिया कुछ ऐसा, वायरल हो गया वीडियो
दूल्हा-दुल्हन के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (Photo: INSTA)

Viral Video : शादियों की आमतौर पर सजावट, कपड़े, खाने और तस्वीरें लोगों के जेहन में याद रहतीं हैं. लेकिन कभी-कभी सबसे खास पल वह होता है, जो सादगी से भरा हो. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नवविवाहित जोड़ा स्टेज की चमक से दूर जाकर पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों के लिए खास कदम उठाता नजर आ रहा है. इंस्टाग्राम पर एक यूजर आरुष द्वारा शेयर किए गए क्लिप में कपल कैटरिंग स्टाफ की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं.

इसके बाद वीडियो में दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में ही, खुद प्लेटें उठाकर स्टाफ को खाना परोसते नजर आते हैं. वे कतार में बैठे हर कर्मचारी को भोजन देते हुए प्यार भरे शब्द भी कहते हैं. सैकड़ों मेहमानों को खिलाने वाले इन कर्मचारियों को आखिरकार बैठकर खाने का मौका मिले, इसका उन्होंने खास ध्यान रखा. देखें वीडियो.

कतार में बैठे कर्मचारी पहले तो हैरान दिखे, लेकिन जल्द ही उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई. वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा, “#thinkingsomethingdifferent”.

यह भी पढ़ें : मत जाओ डीएम साहिबा! लंगूर ने पकड़ ली साड़ी

Previous article स्वाद में जबरदस्त और बनाने में आसान, ट्राई करें गाजर टमाटर सूप
Next article बिहार का मौसम अटका 31 डिग्री पर, दिन में गर्मी, रात में ठंड… कब शुरू होंगे कूलर-AC?
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel