[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video BPSC Student Protest: कौन हैं IPS Sweety Sehrawat, देखें वीडियो

BPSC Student Protest: कौन हैं IPS Sweety Sehrawat, देखें वीडियो

0
BPSC Student Protest: कौन हैं IPS Sweety Sehrawat, देखें वीडियो
BPSC Student Protest: IPS Sweety Sehrawat
https://www.youtube.com/watch?v=i-ih34cOl98

BPSC Student Protest: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है. रविवार को पटना में प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और पानी की बौछार की. इस घटना ने राजनीतिक हलकों में गर्मी पैदा कर दी और आईपीएस स्वीटी सहरावत का नाम सुर्खियों में आ गया. इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम का नेतृत्व आईपीएस स्वीटी सहरावत ने किया, जो वर्तमान में सेंट्रल पटना की एसपी हैं. उन्हें 2024 में इस पद पर प्रमोट किया गया था. 2020 बैच की बिहार कैडर की अधिकारी स्वीटी सहरावत ने अपने करियर की शुरुआत औरंगाबाद जिले में एएसपी (असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) के रूप में की थी. स्वीटी सहरावत का संबंध एक सामान्य परिवार से है। उनके पिता दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थे, जिनका 2013 में एक सड़क हादसे में निधन हो गया. उनके पिता की इच्छा थी कि उनकी बेटी यूपीएससी पास कर अधिकारी बने. इस सपने को पूरा करते हुए स्वीटी ने 2019 में यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 187वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनने का गौरव प्राप्त किया. उनका शैक्षणिक पृष्ठभूमि एक इंजीनियर का है. उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया. इसके बाद उन्होंने एक कंपनी में डिजाइन इंजीनियर के रूप में काम किया, लेकिन अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और सफल हुईं. यह पहली बार नहीं है जब आईपीएस स्वीटी सहरावत चर्चा में आई हों. सितंबर 2024 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे केरल के पूर्व राज्यपाल और पूर्व डीजीपी निखिल कुमार से बातचीत कर रही थीं. निखिल कुमार ने बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर उनसे मुलाकात की थी. इस दौरान स्वीटी ने कहा था कि वे अपने आवास पर हर किसी से नहीं मिलतीं, क्योंकि प्राइवेसी नाम की भी एक चीज होती है. इस बार लाठीचार्ज की घटना ने एक बार फिर से उन्हें सुर्खियों में ला दिया है.

BPSC से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: BPSC Protest: खान सर पर चेहरा चमकाने और आंदोलन हाईजैक करने का आरोप, देखें वीडियो

Also Read: BPSC Students Protest: जेपी गोलंबर पर बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार

Previous article RTGS: आरटीजीएस और एनईएफटी में दिखेगा रिसीवर का नाम, आरबीआई लगाएगा डिजिटल फ्रॉड पर लगाम
Next article BJP: केजरीवाल सियासी लाभ के लिए बच्चों का कर रहे हैं इस्तेमाल
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel