[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video BPSC Protest में फिर शामिल हुए Khan Sir, यहां देखें वीडियो

BPSC Protest में फिर शामिल हुए Khan Sir, यहां देखें वीडियो

0
BPSC Protest में फिर शामिल हुए Khan Sir, यहां देखें वीडियो
Khan Sir Joins In BPSC Protest Again
https://www.youtube.com/watch?v=hp1Wr5K6g6w

BPSC Protest: पटना के गर्दनीबाग में 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले 9 दिनों से सत्याग्रह आंदोलन पर डटे हुए हैं. आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रसिद्ध शिक्षाविद् खान सर और गुरु रहमान सर भी धरनास्थल पर पहुंचे. हालांकि, कुछ समय बाद वहां मौजूद कुछ अभ्यर्थियों ने उनका विरोध शुरू कर दिया. आरोप लगाया गया कि दोनों शिक्षकों ने आंदोलन को हाईजैक करने की कोशिश की, जिससे विरोध और बढ़ गया. धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए खान सर ने बीपीएससी पर कड़ी आलोचना की और इसे पूरी तरह विफल बताया. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को देश के भविष्य के अधिकारी बताते हुए पुलिस से लाठीचार्ज करने से पहले गंभीरता से विचार करने की अपील की. इसके साथ ही, खान सर ने देश की जीडीपी, बिहार में पुलों की स्थिति और अब बीपीएससी की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की. बीपीएससी अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना में आयोग के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यह प्रदर्शन 13 दिसंबर को बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितताओं के आरोपों के बाद शुरू हुआ. अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, पेपर वितरण में देरी हुई, और कई छात्रों को पेपर लगभग एक घंटे देरी से मिला. कुछ छात्रों ने यह भी दावा किया कि उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ दी गईं, जिससे पेपर लीक की आशंका और बढ़ गई.

BPSC से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: JSSC CGL: नहीं जारी किया जाएगा सीजीएल परीक्षा का परिणाम, जानें क्या है हाई कोर्ट का आदेश

Also Read: BPSC Paper Leak: उपद्रव करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, पटना DM ने किए कई खुलासे

Previous article पूर्व पीएम को समारोह पूर्वक दी गयी श्रद्धांजलि
Next article हल्के से मध्यम वर्षा एवं बज्रपात की संभावना
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel