[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar VIDEO: बीजेपी ‍विधायक ढुल्लू महतो की मां का निधन, बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

VIDEO: बीजेपी ‍विधायक ढुल्लू महतो की मां का निधन, बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

0
VIDEO: बीजेपी ‍विधायक ढुल्लू महतो की मां का निधन, बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो की मां के निधन की खबर सुनकर चिटाही उनके आवास पहुंचे. आवास पहुंचकर उन्होंने ढुल्लू महतो की मां की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद विधायक ढुल्लू महतो तथा उनके बड़े भाई शत्रुघ्न महतो से मिलकर सांत्वना दिया. धनबाद के बाघमारा से बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो की मां रुकवा महताइन (87 वर्षीय) का मंगलवार की सुबह करीब सात बजे असर्फी हॉस्पिटल (धनबाद) में निधन हो गया था. इससे पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर है. निधन की खबर सुनकर काफी संख्या में कार्यकर्ता और उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे. बताया जा रहा है कि ढुल्लू महतो की मां को दो दिन पहले ही असर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं. पूर्व में भी इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था. इलाज के दौरान उन्होंने असर्फी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर कर दु:ख जताया था. उन्होंने कहा था कि बाघमारा से विधायक ढुल्लू महतो की मां के निधन की दुःखद खबर मिली. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel