बिहार का नौलखा पैलेस बिहार के राजनगर के नजदीक स्थित है. यह एक बहुत ही खूबसूरत महल है जिसका निर्माण प्राचीन समय में राजा रामेश्वर सिंह ने करवाया था. इस पैलेस के अंदर आपको प्राचीन चित्रकला देखने को मिलेगी और साथ ही महल के अंदर एक बड़ा तालाब बना हुआ है जिसके चारों तरफ बगीचा बना हुआ है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है.