[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: पीली साड़ी और काला ब्लाउज पहनकर लड़कों ने भोजपुरी गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके

Viral Video: पीली साड़ी और काला ब्लाउज पहनकर लड़कों ने भोजपुरी गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके

0
Viral Video: पीली साड़ी और काला ब्लाउज पहनकर लड़कों ने भोजपुरी गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके
भोजपुरी गाना वायरल वीडियो (Photo: Insta)

Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मजेदार वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. इसमें कुछ लड़के साड़ी पहनकर भोजपुरी गाने पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं. उनके स्टेप्स, एक्सप्रेशन और लचक इतनी बेहतरीन है कि देखने वाले हैरान भी हो रहे हैं और हंसकर लोटपोट हो जा रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

पीली साड़ी और ब्लाउज पहनकर लड़कों ने लगाए ठुमके

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लड़के पीली साड़ी और काला ब्लाउज पहनकर बिल्कुल महिलाओं जैसा लुक बनाए हुए हैं. उन्होंने घूंघट भी किया हुआ है, जिससे किसी को भी लगे कि वे लड़के नहीं बल्कि महिलाएं हैं. पहली नजर में वीडियो देखने पर कहीं से भी किसी को शक नहीं होता कि वे लड़के हैं. जैसे ही भोजपुरी गाना बजता है, वे कमर ऐसे लचकाते हैं कि देखने वाले हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं. उनका डांस वाकई काबिल-ए-तारीफ है, क्योंकि वे बिल्कुल महिलाओं की तरह कदम और भाव-भंगिमा करते हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video: ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’ इन दोनों की यारी देख आंखों पर नहीं होगी यकीन, वायरल हो रहा वीडियो

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर niranjanbihari12 नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है. इसे अब तक 43 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि यह सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि असली टैलेंट है.

Previous article Aaj Ka Love Horoscope 1 December 2025: आज 1 दिसंबर 2025 को प्रेम जीवन में चमकेगा किस्मत का तारा? जानें 12 राशियों का लव राशिफल
Next article Mokshada Ekadashi 2025: आज है मोक्षदा एकादशी, भद्रा के साए में रखा जाएगा ये व्रत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel