पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है. कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मतदान केंद्रों में वोट डालें जा रहे हैं. लेकिन इस बीच बड़ी खबर ये है कि हावड़ा जिले के उलबेड़िया उत्तर विधानसभा में एक टीएमसी नेता के घर से ईवीएम और वीवीपैड बरामद किया गया है. टीएमसी नेता के घर से मतदान उपकरण बरामद होने के बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है. बांग्ला न्यूज चैनल एबीपी आनंदा की माने तो आरोपी सेक्टर अधिकारी ने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली है.
