Bengal Election Sixth Phase: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग 22 अप्रैल को चार जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर है. पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले पांच चरणों में हिंसक घटनाओं के बाद आयोग ने छठे फेज के लिए 900 से ज्यादा सुरक्षा बलों की कंपनियों की तैनाती की है. छठे फेज में सुरक्षा के तमाम उपाय किए गए हैं. कोरोना संकट को देखकर नई गाइडलाइंस लागू किए गए हैं. अगर छठे फेज को देखें तो यह चरण सत्ताधारी पार्टी टीएमसी और सत्ता में आने को बेचैन बीजेपी के लिए सबसे बड़ी प्रतिष्ठा की लड़ाई बना हुआ है.
