https://www.youtube.com/watch?v=IOmDtLbcnFI&feature=youtu.be
भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को 88वां स्थापना दिवस मनाएगी. गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा. यहां वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टर फ्लाइट पास्ट में शामिल होंगे. मंगलवार 6 अक्टूबर को इसका फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. स्थापना दिवस के दिन फ्लाई पास्ट में नया राफेल विमान, तेजस, सुखोई, मिराज, मिग 25 सहित चिनूक और अपाचे हेलिकॉप्टर भाग लेंगे. वायुसेना के पायलट इन विमानों से ऊंची उड़ान भरेंगे और करतब भी दिखाएंगे. एक तरह से भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को शक्ति प्रदर्शन करेगी.
