[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home up news Viral Video: यूपी के प्रतापगढ़ में छिड़ी है ‘लाउडस्पीकर जंग’! 50 फुट ऊंचे टावर से बज रहा हनुमान चालीसा

Viral Video: यूपी के प्रतापगढ़ में छिड़ी है ‘लाउडस्पीकर जंग’! 50 फुट ऊंचे टावर से बज रहा हनुमान चालीसा

0
Viral Video: यूपी के प्रतापगढ़ में छिड़ी है ‘लाउडस्पीकर जंग’! 50 फुट ऊंचे टावर से बज रहा हनुमान चालीसा
50 फुट ऊंचे टावर पर बज रहा हनुमान चालीसा

Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. साथ ही यह धार्मिक आयोजन का अनोखा मामला भी बन गया है. इलाके में एक 50 फुट लंबा टावर लगातार उसपर लाउडस्पीकर फिट किया गया है. ऊंचे लोहे के टावर नुमा ढांचे पर कई लाउडस्पीकर लगाकर तेज आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है.

क्यों छिड़ी है धार्मिक जंग!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि टावर के ऊपर कई लाउडस्पीकर लगे हैं, जिसपर तेज स्वर में हनुमान चालीसा बज रहा है. वीडियो के कैप्शन में जो लिखा है उसके मुताबिक एक समुदाय के लोगों से कहा गया कि वो अपने धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर के साउंड को धीमा कर लें, लेकिन जब बात नहीं मानी गई तो स्थानीय संघ कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर 50 फुट के पोल पर 12 से 13 स्पीकर लगाकर धार्मिक पाठ चलाना शुरू कर दिया.

चर्चा का विषय बना हुआ है ‘लाउडस्पीकर जंग’

पूरे इलाके में यह अनोखी धार्मिक जंग चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर poojachoudhary847 के आईडी से शेयर किया गया है.     

Previous article रामगढ़ के नेमरा से लेकर देश तक पहुंचा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संदेश
Next article Darbhanga News: लोकतंत्र की परंपरा की मर्यादा बनाये रखने के लिए मतदान का लिया संकल्प
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel