[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home up news UP SIR: यूपी में दो करोड़ 89 लाख वोटरों के नाम कटे, एक महीने तक का मौका, ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

UP SIR: यूपी में दो करोड़ 89 लाख वोटरों के नाम कटे, एक महीने तक का मौका, ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

0
UP SIR: यूपी में दो करोड़ 89 लाख वोटरों के नाम कटे, एक महीने तक का मौका, ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
यूपी में मसौदा मतदाता सूची जारी

UP SIR: यूपी में एसआईआर के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. मसौदा मतदाता सूची में दो करोड़ 89 लाख नाम काटे गए हैं. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के बाद मंगलवार को जारी लिस्ट में 12 करोड़ 55 लाख वोटरों को शामिल किया गया है. इससे पहले मतदाता सूची में वोटरों का आंकड़ा 15.44 करोड़ था. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के बाद मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी गयी है. इसमें 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता शामिल हैं. पिछले साल 27 अक्टूबर की मतदाता सूची में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता शामिल थे. मसौदा सूची में लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं को गिनती के दौरान शामिल नहीं किया जा सका है.

6 मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी अंतिम मतदाता सूची

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा रिणवा ने कहा है कि मसौदा मतदाता सूची में एक लाख 72 हजार 486 बूथ शामिल किये गये थे. इनमें बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) फार्म भरवाने के लिए मतदाताओं तक पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त 5,76,611 बूथ स्तरीय एजेंटों ने भी इस काम में मदद की. सीईओ ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर की कवायद मूल रूप से 11 दिसंबर को खत्म होने वाली थी लेकिन लगभग दो करोड़ 97 लाख मतदाताओं के नाम मसौदा सूची से बाहर हो रहे थे जिसके बाद 15 दिन का अतिरिक्त समय लिया गया. इसके बाद निर्वाचन आयोग की मंजूरी से एसआईआर प्रक्रिया की अवधि को 26 दिसंबर तक बढ़ाया गया.

छह जनवरी से 6 फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा है कि जन वोटरों को नाम मसौदा मतदाता सूची में नहीं है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. वे अपने दावे और आपत्तियां छह जनवरी से छह फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं. इस दौरान लोग सूची में नाम शामिल करने, इसमें सुधार करने या आपत्ति करने के लिए आवेदन दे सकते हैं. मंगलवार को रिणवा ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि 46.23 लाख मतदाता मृत पाए गए हैं. जबकि, 2.57 करोड़ मतदाता या तो स्थायी रूप से बाहर चले गये हैं या प्रमाणन की प्रक्रिया के दौरान मौजूद नहीं थे. वहीं, 25.47 लाख अन्य मतदाताओं का नाम एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाया गया. उन्होंने कहा कि मसौदा मतदाता सूची में अब 12.55 करोड़ मतदाता हैं और इसमें राज्य के सभी 75 जिले और 403 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं.

कैसे दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्ति?

  • रिणवा ने कहा कि यूपी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जिन लोगों के नाम नहीं होगा वह 6 फरवरी तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन या संबंधित बीएलओ के पास जाकर अपने दावे या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति दर्ज कराने के लिए सबसे पहले…
  •  चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in लॉग इन करें.
  • राज्य पोलिंग स्टेशन नंबर और नाम डालें.
  • इसके बाद अपना पूरा नाम और अपने अभिभावक का नाम डालें.
  • प्रकोष्ठ में अपने जिले का नाम डाले.
  • आयु वाले कॉलम सही-सही भरें.
  • इसके साथ अपने विधानसभा क्षेत्र भी डाले.
  • साथ ही वोटर आईडी का सीरियल नंबर भी डालें.
  • यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद मतदाता सूची स्क्रीन पर आ जाएगी.

6 मार्च 2026 को प्रकाशित होगी फाइनल वोटर लिस्ट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े सभी गणना प्रपत्र प्राप्त कर लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करने के बाद नागरिकों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए एक महीने का समय मिल सकता है. इस अवधि में वे अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. निर्वाचन आयोग ने बताया कि उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी. आयोग ने लोगों से अपील की है कि ड्राफ्ट सूची में अपने नाम की एक बार जरूर जांच कर लें. (भाषा इनपुट)

इसे भी पढ़ेंः एसआईआर के बीच खुद को वैध मतदाता साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग

Previous article लापरवाही. शहर में नाला व सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार से आमजन परेशान
Next article Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना का पत्नी संग क्यूट पोस्ट वायरल, फैंस बोले ‘कपल गोल्स’
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel