[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home up news बरेली हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में डॉक्टर और उसका बेटा, अब तक 81 गिरफ्तारी

बरेली हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में डॉक्टर और उसका बेटा, अब तक 81 गिरफ्तारी

0
बरेली हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में डॉक्टर और उसका बेटा, अब तक 81 गिरफ्तारी
Bareilly Violence

Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है. पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा के एक और करीबी माने जाने वाले डॉ. नफीस को हिरासत में ले लिया है. गिरफ्तारी को लेकर बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि “डॉक्टर नफीस और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उनसे पता चला है कि इस साजिश में ये भी शामिल थे और उन्होंने जानबूझकर अपील को फर्जी बताकर भ्रम पैदा किया ताकि भीड़ इकट्ठा हो सके. ‘आई लव मुहम्मद’ विवाद और बरेली हिंसा को लेकर अब तक कुल 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मुठभेड़ के बाद दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार

इससे पहले बरेली हिंसा में कथित रूप से शामिल दो लोगों को बुधवार को सीबीगंज इलाके में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और फिलहाल पुलिस हिरासत में उनका इलाज चल रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने बताया कि दोनों आरोपी- इदरीस और इकबाल मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के निवासी हैं. दोनों कोतवाली इलाके में हुई हिंसा में सक्रिय रूप से शामिल थे. उन्होंने कहा ‘पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ के दौरान दोनों को गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वे अब पुलिस की गिरफ्त में हैं.’

दोनों आरोपी का आपराधिक रिकार्ड

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. इदरीस के खिलाफ चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और हथियार कानून समेत 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इकबाल पर इसी तरह के आरोपों में लगभग 17 मामले दर्ज हैं. SSP आर्य ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक सरकारी बंदूक बरामद की गई है, जो हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों से छीनी गई थी. इसके अलावा घटनास्थल से .315 बोर की दो अवैध देसी पिस्तौलें, कारतूस और कारतूस भी बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के सहयोगी नदीम खान के संपर्क में थे. नदीम पहले से ही जेल में है.

निर्दोष को नहीं किया जाएगा परेशान- SSP

एसएसपी अनुराग आर्य पुलिसिया कार्रवाई के दौरान कहा है कि ‘किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान या अनुचित दबाव में नहीं डाला जाएगा. अगर किसी को कोई चिंता या शिकायत है, तो वह तुरंत पुलिस या स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करे. साथ ही, किसी भी दोषी व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी पद का हो, बख्शा नहीं जाएगा.’ मंगलवार को, पुलिस ने एक अलग मुठभेड़ के बाद हिंसा के सिलसिले में एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया था. बरेली हिंसा मामले में अब तक 81 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिसमें मौलाना तौकीर रजा खान भी शामिल हैं.

क्या है पूरा मामला?

बीते शुक्रवार (26 सितंबर) को जूमे की नमाज़ के बाद कोतवाली इलाके में एक मस्जिद के बाहर 2,000 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसके बाद पथराव हुआ और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. यह उग्र प्रदर्शन ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर किया गया. इसकी शुरुआत मौलाना तौकीर रजा खान की ओर से बुलाए गए प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को रद्द करने के बाद हुई. हिंसा को लेकर पुलिस ने अब तक 180 नामजद और 2,500 अज्ञात लोगों के खिलाफ 10 प्राथमिकी दर्ज की हैं और खान, उनके सहयोगियों और दर्जनों अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. (इनपुट- भाषा)

Previous article दलहन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, सरकार ने 11,440 करोड़ रुपये के मिशन को दी मंजूरी
Next article UKSSSC Recruitment 2025: पेपर लीक विवाद के बाद यूकेएसएसएससी परीक्षा टाइमटेबल जारी, 5000 पदों के लिए होगी परीक्षा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel