[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home up news School Closed: सर्द हवा और कोहरे से ठिठुरी बरेली, 18 से 20 दिसंबर तक 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद, 10 सालों का टूटा रिकॉर्ड

School Closed: सर्द हवा और कोहरे से ठिठुरी बरेली, 18 से 20 दिसंबर तक 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद, 10 सालों का टूटा रिकॉर्ड

0
School Closed: सर्द हवा और कोहरे से ठिठुरी बरेली, 18 से 20 दिसंबर तक 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद, 10 सालों का टूटा रिकॉर्ड
School Closed: तीन दिन स्कूलों की छुट्टी

School Closed: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सर्द हवा कोहरे ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. सबसे बुरा हाल बरेली और आसपास के इलाकों का है. बीते दो दिनों से घने कोहरे के साथ शीतलहर के चलते लोगों का बुरा हाल है. हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को तीन दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है. बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉक्टर विनीता ने बताया कि कड़ाके की ठंड और लगातार कोहरे को देखते हुए पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 18 से 20 दिसंबर तक बंद रहेंगे. उन्होंने बताया कि यह फैसला जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर लिया गया है. आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, जिन स्कूलों में परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वे पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार इम्तिहान करा सकते हैं.

यूपी के बरेली में कड़ाके की ठंड

उत्तर प्रदेश के बरेली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा जम रहा है. कई इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं. बुधवार को भी सूरज के दर्शन नहीं हुए. बर्फीली हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है और दृश्यता कम होने की वजह से यातायात भी धीमा हो गया है. वहीं, बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण राजधानी लखनऊ समेत कई और जिलों में स्कूलों के समय पर बदलाव किया गया है.

सर्दी ने तोड़ा 10 सालों का रिकॉर्ड

यूपी के बरेली में सर्दी ने बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मंगलवार का दिन पिछले 10 सालों में जिले का सबसे ठंडा दिन रहा और अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ठंड से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है.

आईएमडी ने जारी किया कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम के तल्ख तेवर को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कहा कि अगले 72 घंटों तक घना कोहरा छाया रह सकता है. हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में सिरहन वाली सर्दी महसूस हो रही है. अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Also Read: UP Weather Forecast: यूपी में मौसम ने ली करवट, भयंकर शीतलहर,  घने कोहरे के कारण जा रही लोगों की जान

Previous article गरीब दास बने रविदासिया धर्म संगठन के प्रखंड अध्यक्ष
Next article आंजनधाम में होगा भव्य एक शाम आंजनधाम महोत्सव : पंडित दिवाकर पाठक
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel