[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home up news ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में एक्शन, पद से हटाये गए CEO, SIT करेगी जांच

ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में एक्शन, पद से हटाये गए CEO, SIT करेगी जांच

0
ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में एक्शन, पद से हटाये गए CEO, SIT करेगी जांच
ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में एक्शन

Greater Noida Engineer Death Case: यूपी के ग्रेटर नोएडा के एक कंस्ट्रक्शन साइट पर पानी से भरे गड्ढे में डूबकर इंजीनियर के मौत मामले में योगी सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है. आईएएस अधिकारी लोकेश एम को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद से हटा दिया गया है. घटना के बाद गौतमबुद्ध नगर एसडीएम (सदर) आशुतोष गुप्ता ने मौके का दौरा किया. उन्होंने कहा के यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसकी जांच की जा रही है और इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर FIR दर्ज कर लिया गया है.

सीएम योगी ने SIT जांच का दिया आदेश

कंस्ट्रक्शन साइट पर पानी में डूबकर इंजीनियर की मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. सीएम योगी के निर्देश पर पूरे मामले की पूरी जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT का गठन किया गया. जानकारी के मुताबिक मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय एसआईटी में मेरठ के मंडलायुक्त (Divisional Commissioner) और लोक निर्माण विभाग के मुख्य इंजीनियर भी शामिल हैं. यह समिति पांच दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देगी.  

शुक्रवार को हुआ था हादसा

गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करने वाले युवा साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता शुक्रवार की रात एक हादसे में मौत हो गयी थी. पुलिस के मुताबिक उसकी कार ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 एटीएस ले-ग्रैडियोज के पास अनियंत्रित हो गई और नाले की दीवार तोड़कर एक अंडर कंस्ट्रक्शन मॉल के परिसर में पानी से भरे गड्ढे में गिर गयी. पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. युवराज के परिजन का आरोप है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण युवराज की मौत हुई है.

Previous article दूसरे मैच में बोकारो ने गिरिडीह को 118 रनों से हराया
Next article बंगाल में SIR: 1.25 करोड़ वोटर्स के फॉर्म में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को बड़ा आदेश
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel