[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Auto Reviews Xiaomi लायी दो बजट स्मार्टफोन Redmi A2 और Redmi A2+, दमदार बैटरी के साथ मिलेंगी ये खूबियां

Xiaomi लायी दो बजट स्मार्टफोन Redmi A2 और Redmi A2+, दमदार बैटरी के साथ मिलेंगी ये खूबियां

0
Xiaomi लायी दो बजट स्मार्टफोन Redmi A2 और Redmi A2+, दमदार बैटरी के साथ मिलेंगी ये खूबियां

Redmi A2 Redmi A2 Plus Price Specifications: शाओमी (Xiaomi) ने बड़े धीमे से अपने A-सीरीज के दो एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स Redmi A2 और Redmi A2+ को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर है. रेडमी के इन दोनों स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G36 प्रॉसेसर दिया गया है. दोनों फोन में 6.52 इंच का LCD डिस्प्ले और 3GB तक रैम दिया गया है. इन हैंडसेट्स में 5000mAh की बैटरी और एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलता है. Redmi A2+ में फिंगरप्रिंट मिलता है, लेकिन Redmi A2 में यह नहीं दिया गया है. हम आपको Redmi A2 और Redmi A2+ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में बताते हैं.

Android 12 (Go Edition) पर चलेंगे फोन

Redmi A2 और Redmi A2+ हैंडसेट्स Android 12 (Go Edition) पर चलते हैं. इनके कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें, तो दोनों फोन ड्यूल सिम, 4G, 2.4GHz WiFi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, Glonass और Galileo को सपोर्ट करते हैं. शाओमी के दोनों फोन के बीच अंतर की बात करें, तो Redmi A2+ में ही फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. इन दोनों हैंडसेट्स को तीन कलर ऑप्शन- लाइट ब्लू, ग्रीन और ब्लैक में बाजार में उतारा गया है.

Also Read: Nokia C12 Pro: नोकिया लायी 7 हजार रुपये से सस्ता स्मार्टफोन; दाम में कम, काम में दम

कैमरा और बैटरी

Redmi के दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 8MP प्राइमरी कैमरे के साथ QVGA सेकेंडरी लेंस दिया गया है. फोन के रियर पैनल में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Redmi के एंट्री लेवल फोन में 5000mAh बैटरी, 10W चार्ज और माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है.

10W फास्ट चार्ज सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी

Redmi A2 और Redmi A2+ दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं. दोनों फोन में एचडी + (1600 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.52 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए वाॅटरड्रॉप नॉच दिया गया है. रेडमी के इन स्मार्टफोन्स में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G36 प्रॉसेसर दिया गया है. इसके साथ ही, ग्राफिक्स के लिए IMG PowerVR GE8320 GPU से लैस है. इस फोन में 3GB तक LPDDR4X रैम और 32GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज मिला है.

भारत में कब लॉन्च होगा?

शाओमी ने इन दोनों हैंडसेट्स- Redmi A2 और Redmi A2+ को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है. फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत का ऐलान नहीं किया है. दोनों फोन शाओमी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं. फिलहाल कंपनी ने भारत लॉन्च की डीटेल शेयर नहीं किये हैं.

Previous article Google Fine: गूगल को लगा बड़ा झटका, देना ही होगा 1337 करोड़ रुपये का जुर्माना
Next article Gogoro की बैटरी पर दौड़ेगी Zomato फूड डिलीवरी सर्विस, Kotak करेगी फाइनांस
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel