[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar ChatGPT बनानेवाली कंपनी OpenAI में क्यों मची है खलबली? CEO की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात

ChatGPT बनानेवाली कंपनी OpenAI में क्यों मची है खलबली? CEO की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात

0
ChatGPT बनानेवाली कंपनी OpenAI में क्यों मची है खलबली? CEO की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात
Undefined
Chatgpt बनानेवाली कंपनी openai में क्यों मची है खलबली? Ceo की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात 9

ChatGPT Creator OpenAI CEO Sam Altman Fired For This Reason: दुनिया को चैटजीपीटी के रूप में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित चैटबॉट टूल देनेवाले सैम ऑल्टमैन उनकी कंपनी OpenAI से निकाल दिया गया है. सैम ऑल्टमैन इस कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर थे. ओपन एआई ने कंपनी की चीफ टेक्निकल ऑफिसर मीरा मुराती को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है.

Undefined
Chatgpt बनानेवाली कंपनी openai में क्यों मची है खलबली? Ceo की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात 10

चैटजीपीटी पेश कर चर्चा में आये सैम ऑल्टमैन

38 साल के सैम ऑल्टमैन पिछले साल सुर्खियों में तक आये थे, जब उन्होंने चैटजीपीटी को दुनिया के सामने पेश किया. पिछले साल लॉन्च किये गए चैटजीपीटी ने आते ही दुनियाभर में सनसनी फैला दी थी. ओपनएआई को माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनी का सहारा मिला हुआ है.

Also Read: ChatGPT बनानेवाले सैम ऑल्टमैन की OpenAI से छुट्टी, प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी किया पद छोड़ने का ऐलान
Undefined
Chatgpt बनानेवाली कंपनी openai में क्यों मची है खलबली? Ceo की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात 11

क्या है चैटजीपीटी?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट चैटजीपीटी इंसानों की तरह कविताएं और कहानियां लिख सकता है. यह मुश्किल से मुश्किल सवालों का जवाब आसानी से दे देता है. चैटजीपीटी हर तरह के सवालों का जवाब कुछ सेकेंड्स में देने में सक्षम है और इसका इस्तेमाल करना भी बड़ा आसान है.

Undefined
Chatgpt बनानेवाली कंपनी openai में क्यों मची है खलबली? Ceo की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात 12

सीईओ के बाद प्रेसिडेंट ने भी छोड़ी कंपनी

ओपनएआई के सीईओ पद से हटाये जाने के बाद सैम ऑल्टमैन ने बताया कि ओपनएआई में बिताये उनके पल बहुत अच्छे रहे. उन्होंने कंपनी में प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने को लेकर खुशी जतायी है. सैम ऑल्टमैन को कंपनी से हटाये जाने के बाद ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है.

Also Read: Who Is Mira Murati? सैम ऑल्टमैन के बाद मीरा मूर्ति बनीं OpenAI की अंतरिम CEO, जानें भारत से उनका नाता
Undefined
Chatgpt बनानेवाली कंपनी openai में क्यों मची है खलबली? Ceo की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात 13

सैम ऑल्टमैन को कंपनी ने क्यों निकाला?

सैम ऑल्टमैन को निकाले जाने पर ओपनएआई ने कहा है कि बोर्ड को कंपनी का नेतृत्व करने की उनकी काबिलियत पर यकीन नहीं है. कंपनी जिस तरह आगे बढ़ रही है, उस तरह हमें नये नेतृत्व की जरूरत है. वह कंपनी के बोर्ड को छोड़ रहे हैं. बोर्ड की तरफ से रिव्यू करने के बाद ऑल्टमैन को जाने को कहा गया है. रिव्यू के दौरान पाया गया कि वह बोर्ड के साथ कुछ बातों को छिपा रहे थे, जिससे कंपनी के काम में अड़चन आ रही थी.

Undefined
Chatgpt बनानेवाली कंपनी openai में क्यों मची है खलबली? Ceo की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात 14

मीरा मुराती बनीं अंतरिम सीईओ

ओपनएआई ने सैम ऑल्टमैन को सीईओ पद से हटाने के बाद मीरा मुराती को अंतरिम सीईओ के तौर पर नियुक्त किया है. कंपनी परमानेंट सीईओ की तलाश कर रही है और जब तक कंपनी की तलाश पूरी नहीं होती, तब तक मीरा अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगी. मीरा ओपनएआई की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं.

Undefined
Chatgpt बनानेवाली कंपनी openai में क्यों मची है खलबली? Ceo की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात 15

2015 में ओपनएआई की स्थापना

चैटजीपीटी बनानेवाली कंपनी ओपनएआई की स्थापना 2015 में हुई. इसके को-फाउंडर्स में सैम ऑल्टमैन के साथ स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क का नाम भी शामिल है. मस्क की फंडिंग के साथ मशीन लर्निंग के एक्सपर्ट्स जॉन शुलमैन, ग्रेग ब्रॉकमैन, इल्या सुतस्केवर और वोज्शिएक जरेम्बा ने दिन-रात मेहनत कर ओपनएआई को खड़ा किया.

Previous article ChatGPT बनानेवाले सैम ऑल्टमैन को OpenAI ने कंपनी से निकाला, प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी दिया इस्तीफा
Next article Who Is Mira Murati? सैम ऑल्टमैन के बाद मीरा मूर्ति बनीं OpenAI की अंतरिम CEO, जानें भारत से उनका नाता
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel