[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar क्या मुझसे जबरदस्ती शादी की है? जब Ramayan के ‘राम’ Arun Govil से उनकी पत्नी ने पूछा था ये सवाल

क्या मुझसे जबरदस्ती शादी की है? जब Ramayan के ‘राम’ Arun Govil से उनकी पत्नी ने पूछा था ये सवाल

0
क्या मुझसे जबरदस्ती शादी की है? जब Ramayan के ‘राम’ Arun Govil से उनकी पत्नी ने पूछा था ये सवाल

रामानंद सागर के रामायण (Ramayan) में राम का किरदार निभाकर अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) ने सबके दिलों मे अपनी एक खास जगह बना ली है. उन्होंने अपने बेहतरीन एक्टिंग से सबको अपना फैन बना दिया. टीवी पर शांत दिखने वाले राम असल जिंदगी में भी शांत स्वभाव के हैं. इसका खुलासा उनकी पत्नी श्रीलेखा गोव‍िल (Sreelekha Govil) ने किया था.

Also Read: राम बने Arun Govil के ट्वीट पर मचा हंगामा, तो एक्टर बोले- अवार्ड पाने की आकांक्षा नहीं

एक शो के दौरान अरुण की पत्नी श्रीलेखा ने बताया ‘अरुण कुछ बोलते नहीं थे, तो एक दिन मैंने पूछा कि क्या आपने मुझसे जबरदस्ती शादी की है. आप कुछ बोलते ही नहीं हैं. दूसरे दिन अरुण ने उन्हें एक कार्ड दिया. उसमें वाटरफॉल बना हुआ था और लिखा था ‘अगर तुम मेरी खामोशी को नहीं समझ सकती तो मुझे कैसे समझोगी. उस दिन के बाद से मैं उनकी भावनाओं को समझ गई.’ उस दिन के बाद से श्रीलेखा ने अरुण के शांत स्वभाव पर कभी सवाल नहीं उठाया.

इस तरह एक्टर अरुण गोविल ने बिना कुछ बोले पत्नी श्रीलेखा को सबकुछ समझा दिया था. श्रीलेखा गोविल ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अरुण गोविल से शांत रहने को लेकर कभी सवाल नहीं किया. वह उनकी भावनाएं समझ गईं.

Also Read: Ramayan: जब रामानंद सागर ने जामवंत को जड़ दिया था थप्पड़, ये थी वजह

इससे पहले अरुण ने अवॉर्ड न मिलने को लेकर एक सवाल का जवाब दिया था. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की भरमार लग गई थी. जिसपर अब एक्टर ने कहा था कि उन्हें कोई भी सम्मान नहीं चाहिए. अरुण गोविल ने ट्विटर पर एक नया ट्वीट कर लिखा था, मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था. कोई अवार्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी. हालांकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवार्ड नहीं होता जो मुझे भरपूर मिला है. आप सभी के असीम प्रेम के लिए सप्रेम धन्यवाद.

गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते जनता की मांग पर रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है. एक बार फिर इस कार्यक्रम को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. न सिर्फ सोशल मीडिया पर हर दिन रामायण को लेकर पोस्ट देखने को मिलते हैं बल्कि साथ ही साथ टीआरपी में भी दूरदर्शन और रामायण का जलवा देखने को मिल रहा है.

Previous article शराब पीने से गले से साफ हो जाएगा कोरोना, दुकानें खोलिए, मुख्यमंत्री से कांग्रेस MLA की मांग
Next article Lockdown Relief : केंद्र ने ट्रेनें नहीं चलाई तो मजदूरों को लाने में लग सकता है लंबा वक्त, जानें क्यों
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel