[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar WhatsApp को मिला ChatGPT जैसा फीचर, जानें कैसे करता है काम

WhatsApp को मिला ChatGPT जैसा फीचर, जानें कैसे करता है काम

0
WhatsApp को मिला ChatGPT जैसा फीचर, जानें कैसे करता है काम
Undefined
Whatsapp को मिला chatgpt जैसा फीचर, जानें कैसे करता है काम 7

WhatsApp New ChatBot Feature: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जो कि व्हाट्सऐप का इस्तेमाल न करता हो. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज के समय में इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में किया जाने लगा है. यूजर्स की संख्या इतनी ज्यादा होने की वजह से कंपनी हर कुछ समय में नये फीचर्स को पेश करती रहती है. इन्हीं फीचर्स की वजह से यूजर्स का इस ऐप को इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाता है. हाल ही में अब कंपनी ने अपने प्लैटफॉर्म पर नये फीचर को जोड़ने की बात कही है. तो चलिए जानते हैं आखिर यह फीचर है क्या.

Undefined
Whatsapp को मिला chatgpt जैसा फीचर, जानें कैसे करता है काम 8

AI ChatBot को एक्सेस करने की मिलेगी सुविधा: व्हाट्सऐप के फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WaBetaInfo की माने तो इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के चैट बॉक्स में नया फीचर एक्सेस करने को मिलेगा. इसके लिए आपको चैट के अंदर ही एक शॉर्टकट बटन देखने को मिल जाएगा. इस बटन से ही आपको चैटबॉट को एक्सेस करने की सुविधा मिलेगी. शुरूआती दौर में इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है.

Undefined
Whatsapp को मिला chatgpt जैसा फीचर, जानें कैसे करता है काम 9

Meta Connect 2023 के दौरान किया गया ऐलान: अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें इस फीचर की घोषणा Meta Connect 2023 इवेंट के दौरान किया गया है. घोषणा करते हुए कंपनी ने बताया था कि, व्हाट्सऐप के लिए AI ChatBot फीचर को इंट्रोड्यूस किया जा रहा है. WaBetaInfo ने आगे बताया कि इस फीचर की टेस्टिंग भी शुरू की जा चुकी है.

Undefined
Whatsapp को मिला chatgpt जैसा फीचर, जानें कैसे करता है काम 10

WhatsApp पर मिलेगा नया आइकन: सामने आयी रिपोर्ट के मुताबिक़ नया AI ChatBot Button व्हाट्सऐप के चैट सेक्शन में ऊपर की तरफ नजर आएगा. इस फीचर की ही मदद से यूजर्स को AI ChatBot को एक्सेस करने की सुविधा मिलेगी. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी जरुरत के हिसाब से कुछ आसान काम कर सकेंगे.

Undefined
Whatsapp को मिला chatgpt जैसा फीचर, जानें कैसे करता है काम 11

माइक्रोसॉफ्ट के साथ हुई पार्टनरशिप: कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि वह माइक्रोसॉफ्ट के साथ बिंग चैट के लिए पार्टनरशिप की जा चुकी है. यह AI ChatBot को बेहतर बनाने का काम करता है. यह यूजर्स को MidJourney और Bing Image Creator की तरह फोटो जनरेट करने में भी मदद करेगा.

Previous article बाल झड़ने के कारण गंजेपन का सता रहा डर, तो आज से करें ये उपाय, रिजल्ट देख चौंक जाएंगे आप
Next article दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर ने किया बड़ा दान, 7250 करोड़ रुपए चैरिटी में बांट दिए
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel