[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Whatsapp New Feature: इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर सकेंगे व्हाट्सऐप स्टेटस, बस एक क्लिक से हो जाएगा काम

Whatsapp New Feature: इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर सकेंगे व्हाट्सऐप स्टेटस, बस एक क्लिक से हो जाएगा काम

0
Whatsapp New Feature: इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर सकेंगे व्हाट्सऐप स्टेटस, बस एक क्लिक से हो जाएगा काम

WhatsApp New Feature lets Android users share Status on Instagram : पॉपुलर इंस्टैंट मैसेंजर व्हाट्सऐप (WhatsApp) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) अपने सभी प्लैटफॉर्म्स (Meta Platforms) को जोड़ने की योजना पर लगातार काम कर रही है. मेटा कंपनी ने हाल ही में व्हाट्सऐप में स्टेटस शेयर करने के लिए एक नये फीचर पर काम करना शुरू किया है. इसके तहत यूजर्स अपने किसी स्टेटस को इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट शेयर कर सकेंगे. इसके लिए कंपनी स्टेटस टैब में शॉर्टकट भी देगी, जो इंस्टाग्राम के आइकन के रूप में दिखाई देगा.

व्हाट्सऐप के नये फीचर को कैसे कर सकेंगे उपयोग?

मेटा फिलहाल इस फीचर पर काम कर रही है और जल्द ही यह सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. नया फीचर आने बाद यूजर्स को व्हाट्सऐप पर स्टेटस शेयर करने के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी स्टेटस शेयर करने का विकल्प मिल जाएगा. स्टेटस शेयर करने के लिए यूजर्स को व्हाट्सऐप में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट लिंक करने की जरूरत पड़ेगी. इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए स्टेटस के लिए यूजर्स को इंस्टाग्राम ऐप में अपने उपयोग के अनुसार प्राइवेसी सेट करनी होगी.

Also Read: WhatsApp को मिला ChatGPT जैसा फीचर, जानें कैसे करता है काम

व्हाट्सऐप पर रोलआउट हो रहा सर्च मैसेज बाई डेट फीचर

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप सर्च मैसेज बाई डेट नामक फीचर रोल आउट कर रही है. इस नये फीचर की मदद से यूजर्स तारीख के आधार पर किसी भी चैट में किसी मैसेज को ढूंढ सकते हैं. कंपनी ने इस फीचर को अपने वेब यूजर्स के लिए भी हाल ही में रोलआउट किया है. इससे सबसे अधिक फायदा उन यूजर्स का होगा, जो अधिक सदस्यों वाले किसी ग्रुप में एक्टिव रहते हैं. ऐसे में उन यूजर्स को कोई मैसेज ढूंढ़ने में आसानी होगी, जो उनसे किसी कारणवश छूट गया हो.

WhatsApp Beta के इन यूजर्स के लिए उपलब्ध है फीचर

व्हाट्सऐप के इस फीचर को ऐप सेटिंग में जाकर पूरी तरह से कंट्रोल भी किया जा सकता है. इंस्टाग्राम पर स्टेटस अपडेट शेयर करना पूरी तरह से यूजर पर निर्भर करता है. यूजर चाहे तो इस ऑप्शन को ऑफ भी कर सकते हैं. इस फीचर के आने से यूजर्स का काफी समय बच जाएगा. फिलहाल यह फीचर WhatsApp Beta के Android 2.23.25.20 वर्जन पर उपलब्ध है. कंपनी जल्द ही इसे सबके लिए रोल आउट कर सकती है, लेकिन यह फीचर कब तक आयेगा, इस बारे में मेटा ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

Also Read: WhatsApp: अब कुछ ऐसा दिखेगा व्हाट्सऐप स्टेटस, यूजर्स फील करेंगे नया एक्सपीरियंस!

Previous article Jio Cheapest Plan: इससे सस्ता रिचार्ज प्लान और कहीं नहीं, 900 रुपये से कम कीमत पर मिलेगी 336 दिनों की वैलिडिटी
Next article Bihar Weather: बिहार में ठंड अब और बढ़ेगी, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का इस दिन से दिखेगा अधिक असर..
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel