[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar iPhone 15, Plus, Pro और Pro Max एक दूसरे से कितने अलग हैं? यहां जानिए सारी बात

iPhone 15, Plus, Pro और Pro Max एक दूसरे से कितने अलग हैं? यहां जानिए सारी बात

0
iPhone 15, Plus, Pro और Pro Max एक दूसरे से कितने अलग हैं? यहां जानिए सारी बात

iPhone 15 vs iPhone 15 Plus vs iPhone 15 Pro vs iPhone 15 Pro Max Price Features and Specifications : टेक कंपनी ऐपल हर साल सितंबर महीने में अपनी नयी आईफोन सीरीज लॉन्च करती है. टिम कुक के नेतृत्व में कंपनी ने अपने वंडरलस्ट इवेंट में आईफोन 15 सीरीज के चार मॉडल्स लॉन्च कर दिये हैं. आईफोन के इन सारे मॉडल्स में कुछ चीजें एक जैसी हैं. उदाहरण के लिए, सभी मॉडल में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और डायनैमिक आइलैंड फीचर मिलेगा. वहीं, दूसरे फीचर्स बहुत अलग हैं. आइए जानते हैं कि नयी आईफोन 15 सीरीज के इन सभी मॉडल्स में कितना और क्या अंतर है.

iPhone 15 और iPhone 15 Plus में क्या समानता और अंतर है ?

iPhone 15 में 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी. वहीं, iPhone 15 प्लस में थोड़ी बड़ी 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी. दोनों फोन डायनैमिक आइलैंड फीचर के साथ आते हैं. दोनों फोन सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले से लैस होंगे. इनमें एल्यूमिनियम कलर्ड इनफ्यूज्ड ग्लास बैक पैनल का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही, इनमें 16 कोर न्यूरल इंजन का सपोर्ट मिलता है. इनमें Apple A16 Bionic चिपसेट दी गई है, जो 6 कोर सीपीयू और 5 कोर जीपीयू के साथ आती है.

Also Read: Apple ने लॉन्च की iPhone 15 सीरीज, भारत में कीमत 79,900 से शुरू

iPhone 15 और iPhone 15 Plus का कैमरा

iPhone 15 और iPhone 15 Plus में 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है. इसके साथ ही, 12MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है. इसके अलावा, इन मॉडल्स में 12MP सेल्फी कैमरा मिलता है. ऐपल कंपनी का दावा है कि यह फोन ऑल डे बैटरी लाइफ के साथ आता है. इसमें लाइटनिंग केबल की जगह पहली बार टाइप-सी पोर्ट दिया गया है, जो चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा.

iPhone 15 Pro की क्या खूबियां हैं ?

आईफोन 15 प्रो में 6.1 इंच सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले दी गई है. यह फोन प्रो-मोशन टेक्नोलॉजी और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें A17 प्रो चिपसेट दी गई है. फोन में 48MP मेन कैमरा सेंसर के साथ अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो लेंस दिया गया है. म्यूट के जगह पर एक्शन बटन आया है. इसके साथ ही, इसमें टाइटेनियम के साथ टेक्सचर मैट ग्लास बैक मिलेगा. इस फोन में एमरजेंसी SOS, क्रैश डिटेक्शन और ऑप्टिकल जूम सपोर्ट मिलेगा. यह फोन 23 घंटे की बैटरी लाइफ और यूएसबी C चार्जिंग पोर्ट के साथ आया है.

Also Read: Apple Event 2023 Highlights: ऐपल ने लॉन्च की नयी iPhone 15 सीरीज और Apple Watch Series 9, जानें कीमत और फीचर्स

iPhone 15 Pro Max की खूबियां भी जान लें

लेटेस्ट आईफोन सीरीज के टॉप मॉडल यानी आईफोन 15 प्रो मैक्स में 6.7 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्पले दी गई है. यह फोन भी प्रो-मोशन टेक्नोलॉजी, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आता है. आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल में बैटरी ज्यादा बड़ी मिलती है. इसे सिंगल चार्ज में 29 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. यह तीन अलग वेरिएंट्स में आता है. इसके अलावा, iPhone 15 Pro Max के बाकी फीचर iPhone 15 प्रो की तरह ही हैं.

Also Read: iPhone 15 की प्री-बुकिंग शुरू, यहां जानें कैसे कर सकते हैं ऑर्डर

Previous article Happy Vishwakarma puja 2023 :ॐ विश्वकर्मणे नमः इनकी महिमा है न्यारी विश्वकर्मा पूजा पर दें शुभकामनाएं
Next article Online Dating: ऑनलाइन रोमांस में धोखाधड़ी, दुनियाभर में बढ़ रहे शिकार
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel