[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar प्रधानमंत्री की लाइट ऑफ रखने की अपील पर पश्चिम बंगाल ने बैकअप आपूर्ति तैयार रखा

प्रधानमंत्री की लाइट ऑफ रखने की अपील पर पश्चिम बंगाल ने बैकअप आपूर्ति तैयार रखा

0
प्रधानमंत्री की लाइट ऑफ रखने की अपील पर पश्चिम बंगाल ने बैकअप आपूर्ति तैयार रखा

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से पांच अप्रैल को नौ मिनट के लिए लाइट ऑफ कर लेने की अपील के मद्देनजर पश्चिम बंगाल विद्युत विभाग ने बिजली खपत में उतार-चढ़ाव के कारण ग्रिड के फेल होने की आशंका से बैकअप आपूर्ति व्यवस्था तैयार करने का निर्णय लिया है.

Also Read: बंगाल में दुर्गा पूजा पर COVID19 का साया

मोदी ने शुक्रवार को लोगों से कोरोना वायरस को हराने के सामूहिक निश्चय को प्रकट करने के लिए पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों की लाइट ऑफ करके दीये, मोमबत्तियां और मोबाइल फोन जलाने की अपील की थी.

पश्चिम बंगाल के विद्युत मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा, ‘मेरी अपने अधिकरियों एवं इंजीनियरों से बातचीत हुई थी. हमारा विभाग रविवार की रात इस कार्यक्रम के मद्देनजर किसी किसी दिक्कत की स्थिति के लिए बैकअप पावर आपूर्ति शृंखला को तैयार रखने के लिए काम कर रहा है.’

Also Read: डॉक्टर ने सुरक्षा उपकरणों की कमी को किया उजागर, तो दर्ज हो गया केस, कलकत्ता हाइकोर्ट ने बंगाल सरकार को लगायी फटकार

उन्होंने कहा कि वैसे तो विद्युत तंत्र नेशनल ग्रिड से जुड़ा है और एक ही समय विद्युत खपत में विसंगति से फेल हो सकता है, लेकिन हमारे पास बैकअप व्यवस्था है, जिसे सक्रिय कर दिया गया जायेगा, ताकि कोई मुश्किल न हो. एक अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन के चलते ज्यादातर उद्योग, मिलें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं तथा बिजली की मांग बहुत घट गयी है.

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास पर्याप्त बिजली आपूर्ति है, जो ग्रिड के ठप होने की स्थिति में बैकअप क्षमता के रूप में उपयोगी होगी.’ उल्लेखनीय है कि इसके पहले प्रधानमंत्री की अपील पर लोगों ने 22 मार्च, 2020 को ताली, थाली, घंटी और शंख बजाकर उन लोगों का अभिनंदन किया था, जो लोग कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं.

Also Read: कोरोना वायरस से मरने वालों के लिए बंगाल सरकार ने आरक्षित किये श्मशान और कब्रिस्तान

अब प्रधानमंत्री ने अपील की है कि दुनिया को प्रकाश की ताकत का एहसास कराने के लिए 9 मिनट तक अपने घरों की बिजली बंद रखें. इस दौरान अपने घर के बाहर, छतों पर दीये, मोमबत्ती और टॉर्च जलायें. लोगों ने इसकी तैयारी कर ली है. कई राज्यों में बड़े पैमाने पर कुम्हारों ने दीये तैयार किये हैं.

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने जब बिजली बंद करके दीये, मोमबत्ती और टॉर्च जलाकर उजाला करने की अपील की, तो उनकी जमकर आलोचना हुई. कहा गया कि प्रधानमंत्री की इस अपील से देश के बिजली ग्रिड फेल हो जायेंगे. बाद में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई खतरा नहीं है.

Previous article कोरोना से जंग: भाग न जायें कोरोना मरीज, इसलिए कोरोना वार्ड लॉक कर हो रहा इलाज
Next article बंगाल में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 58 पहुंची, मुख्य सचिव बोले : कोई सूचना नहीं छिपा रही सरकार
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel