[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar WBJEE Registration Last Date: डब्ल्यूबीजेइइ का पंजीकरण 5 को होगा बंद, परीक्षा 28 अप्रैल को

WBJEE Registration Last Date: डब्ल्यूबीजेइइ का पंजीकरण 5 को होगा बंद, परीक्षा 28 अप्रैल को

0
WBJEE Registration Last Date: डब्ल्यूबीजेइइ का पंजीकरण 5 को होगा बंद, परीक्षा 28 अप्रैल को

WBJEE Registration Last Date: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 (डब्ल्यूबीजेइइ) का आयोजन 28 अप्रैल को होगा. परीक्षा दो सत्रों में होगी. पहली पाली में पेपर-1 सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली में पेपर-2 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. परीक्षा के लिए अब तक 90 हजार से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी है. परीक्षार्थी 7 फरवरी से आवेदन में जरूरी संशोधन कर सकते हैं. करेक्शन विंडो 7 से 9 फरवरी तक खुला रहेगा.

18 से 28 अप्रैल तक डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार 5 फरवरी को बंद हो जायेगी. इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 अप्रैल से 28 अप्रैल तक डाउनलोड किए जा सकेंगे.

Also Read: WBJEE 2024: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, यहां जानिए कैसे करें आवेदन

जारी किए जाएंगे जरूरी दिशा-निर्देश

डब्ल्यूबीजेइइ बोर्ड पश्चिम बंगाल के विभिन्न विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों के साथ ही स्व-वित्तपोषित इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ओएमआर आधारित सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा. परीक्षार्थियों के लिए आगामी सप्ताह में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे.

Also Read: WBJEE का परिणाम घोषित, कोलकाता के अभिनंदन टॉप, रांची के अभिषेक को नौवां स्थान

WBJEE 2024 Registration: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं

  • होमपेज पर WBJEE 2024 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें

  • ‘नया उम्मीदवार पंजीकरण’ पर क्लिक करके पंजीकरण करें

  • लॉग इन करें और परीक्षा के लिए आवेदन करें

  • शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें

  • भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंट जरूर ले लें

WBJEE 2024 Registration का कितना है शुल्क

  • WBJEE 2024 का आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए है.

  • सामान्य महिला और एससी/एसटी/ओबीसी-ए/ओबीसी-बी/ईडब्ल्यूएस/टीएफडब्ल्यू श्रेणी के सभी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए है.

  • एससी/एसटी/ओबीसी-ए/ओबीसीबी/ईडब्ल्यूएस/टीएफडब्ल्यू और थर्ड जेंडर की सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए है.

Previous article झारखंड: आदिवासी एकता महारैली में बोले बंधु तिर्की, हक-अधिकार मांगने पर विरोधी हो जाते हैं एकजुट
Next article IND vs ENG: घबराए हुए थे भारतीय बल्लेबाज, जानें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्यों कही यह बात
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel