[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Uttarkashi Rescue Operation: फिर रुक गई ड्रिलिंग, आज भी पूरा नहीं होगा रेस्क्यू, जानें क्यों आ रही है अड़चन

Uttarkashi Rescue Operation: फिर रुक गई ड्रिलिंग, आज भी पूरा नहीं होगा रेस्क्यू, जानें क्यों आ रही है अड़चन

0
Uttarkashi Rescue Operation: फिर रुक गई ड्रिलिंग, आज भी पूरा नहीं होगा रेस्क्यू, जानें क्यों आ रही है अड़चन

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने का अभियान आज भी पूरा नहीं हो सकेगा. रेस्क्यू ऑपरेशन को एक बार फिर रोक दिया गया है. खबर है कि ऑगर मशीन के सामने कोई सख्त वस्तु के आ जाने से मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है जिसके कारण रेस्क्यू को रोक देना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल हाथ से मलबा हटाने का काम किया जाएगा. गौरतलब है कि बीते 13 दिनों से टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की कवायद की जा रही है.

रोक दी गई है ड्रिलिंग
बचाव कार्यों में लगे अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर हाल में फंसे हुए श्रमिकों को बचाया जाएगा और इसके लिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि फंसे हुए श्रमिकों तक पहुंचने के लिए लगभग 12 से 15 मीटर की ड्रिलिंग अभी भी बाकी है. लेकिन तकनीकी कारणों से फिलहाल ड्रिलिंग का काम रोक दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि हमें अभी बहुत सतर्क रहना है. हम करीब 46.57 मीटर के आसपास पहुंच गये हैं.

सभी श्रमिक सुरक्षित
बचाव में लगे एनडीएमए के सदस्य ने कहा है कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और उनके रिश्तेदारों, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे बात भी की है, गुरुवार को देर रात सुरंग के मलबे के बीच से पाइप डालने का काम को रोकना पड़ा था, क्योंकि जिस प्लेटफॉर्म पर ड्रिलिंग मशीन टिकी हुई है, उसमें दरारें दिखाई दीं थी. जिसके बाद ड्रिलिंग रोक दी गई थी. वहीं शुक्रवार को किसी सख्त वस्तु के बीच में आ जाने के कारण ड्रिलिंग रोकी गई है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्कयारा टनल घटनास्थल का दौरा कर बचाव अभियान का जायजा लिया. इस दौरान सीएम धामी सिल्कयारा टनल से रवाना हुए जहां फंसे हुए श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है.

12 नवंबर को हुआ था हादसा

गौरतलब है कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही सुरंग का एक हिस्सा बीते 12 नवंबर को ढह गया था, जिससे उसमें काम कर रहे 41 श्रमिक फंस गए थे. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि बचाव अभियान पर सलाह देने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ घटनास्थल पर मौजूद हैं. इस बीच एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 12 निर्माणाधीन सुरंगों का निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट तीसरे पक्ष द्वारा किया जाएगा और सुरंगों के पास ड्रिलिंग मशीन तैनात की जाएंगी, जिनका इस्तेमाल उत्तराखंड जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर किया जाएगा. 

Also Read: 47 दिन की जंग के बाद चार दिनों का युद्धविराम, क्या 14 हजार लोगों की मौत के बाद टूट चुकी है हमास की कमर!

Previous article BPSC TRE 2.0: दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की बदली तारीख, अब इस दिन होगा एग्जाम, जानें क्यों हुआ बदलाव
Next article China Masters 2023: सात्विक और चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, एचएस प्रणय बाहर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel