[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Tech Buying Guide: इस विंटर सीजन खुद को रखें गर्म, ये हैं भारत में मिलने वाले USHA के बेस्ट रूम हीटर्स

Tech Buying Guide: इस विंटर सीजन खुद को रखें गर्म, ये हैं भारत में मिलने वाले USHA के बेस्ट रूम हीटर्स

0
Tech Buying Guide: इस विंटर सीजन खुद को रखें गर्म, ये हैं भारत में मिलने वाले USHA के बेस्ट रूम हीटर्स
Undefined
Tech buying guide: इस विंटर सीजन खुद को रखें गर्म, ये हैं भारत में मिलने वाले usha के बेस्ट रूम हीटर्स 8

Room Heater Buying Guide: भारत में सर्दियों की शुरुआत हो गयी है और ऐसे में सभी घरों के लिए हीटर एक जरुरी अप्लायंस बन जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने लिए इस विंटर सीजन एक रूम हीटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. वैसे तो मार्केट में कई तरह के ब्रैंड्स के ऑप्शन मौजूद हैं लेकिन, आज हम आपको इंडियन मार्केट में अवेलेबल बेस्ट USHA के रूम हीटर्स के बारे में बताने वाले हैं. इन हीटर्स की बदौलत आपका विंटर्स काफी मजेदार और आरामदायक होने वाला है. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

Undefined
Tech buying guide: इस विंटर सीजन खुद को रखें गर्म, ये हैं भारत में मिलने वाले usha के बेस्ट रूम हीटर्स 9

Usha Halogen Heater 3503

अगर आप एक हेलोजन रूम हीटर की तलाश में हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित होने वाला है. बता दें हेलोजन हीटर में तीन ट्यूब्स होते हैं जो रूम को तुरंत ही गर्म कर देने की क्षमता रखते हैं. ये हीटर्स आपकी अलग-अलग तरह की हीटिंग की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. डिजाइन की वजह से इन हीटर्स को कहीं भी रखा जा सकता है. आप अगर चाहें तो इस हीटर को अमेजन से 3,155 रुपये में खरीद सकते हैं.

Also Read: Android Smart TV: अपने कमरे को बना दें मूवी थिएटर, 55 इंच सेगमेंट में ये हैं बेस्ट स्मार्ट टीवी
Undefined
Tech buying guide: इस विंटर सीजन खुद को रखें गर्म, ये हैं भारत में मिलने वाले usha के बेस्ट रूम हीटर्स 10

USHA Heat Convector 812 T 2000W Instant Heating Feature Room Heater

हमारी इस लिस्ट में यह दूसरा रूम हीटर है. बता दें सेफ्टी और क्वालिटी के मामले में यह रूम हीटर काफी जबरदस्त है. आपकी जानकारी के लिए बता दें 2000 वॉट की पावर के साथ यह रैपिड और एफिशिएंट हीटिंग प्रोवाइड करता है. किसी भी जगह को यह काफी तेजी से गर्म कर सकता है. हल्का होने की वजह से आप इस हीटर को एक जगह से दूसरे जगह काफी आसानी से लेकर जा सकते हैं. स्पॉट हीटिंग के लिए इस हीटर में एडजस्टेबल टिल्ट हेड भी दिया गया है. आप अगर चाहें तो इस हीटर को अमेजन से 2,249 रुपये में खरीद सकते हैं.

Undefined
Tech buying guide: इस विंटर सीजन खुद को रखें गर्म, ये हैं भारत में मिलने वाले usha के बेस्ट रूम हीटर्स 11

USHA 1212 PTC Adjustable Thermostat Fan Heater

अगर आप एक एडजस्टेबल थर्मोस्टेट फैन हीटर की तलाश में हैं तो यह हीटर आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित होगा. इसमें मौजूद फीचर्स इसे एक काफी जबरदस्त हीटर बनाते हैं. कंपनी ने इस हीटर को स्पॉट हीटिंग के लिए डिजाइन किया है. बता दें यह हीटर कमरे के किसी एक खास जगह को हीट कर सकता है. छोटे कमरों के लिए यह हीटर एक काफी जबरदस्त ऑप्शन साबित होगा. आप अगर चाहें तो अमेजन से इसे 3,540 रुपये में खरीद सकते हैं.

Also Read: OMG! अमेरिका की प्राचीन माया सभ्यता में होता था QR का इस्तेमाल? सैकड़ों साल पुरानी इस मूर्ति में मिला यह कोड
Undefined
Tech buying guide: इस विंटर सीजन खुद को रखें गर्म, ये हैं भारत में मिलने वाले usha के बेस्ट रूम हीटर्स 12

USHA Quartz Halogen Room Heater

बता दें इस हेलोजन हीटर में आपको दो ट्यूब्स देखने को मिल जाते हैं. छोटे घरों के लिए यह एक काफी जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. कंपनी ने इस हीटर में रेडिएंट हीटिंग मेथड का इस्तेमाल किया है. बता दें साइज के मामले में यह छोटा होने के साथ ही यह काफी हल्का भी है. ऐसा होने की वजह से आप इसे कहीं भी आसानी से लेकर जा सकते हैं. आप अगर चाहें तो अमेजन से इसे 1,400 रुपये में खरीद सकते हैं.

Undefined
Tech buying guide: इस विंटर सीजन खुद को रखें गर्म, ये हैं भारत में मिलने वाले usha के बेस्ट रूम हीटर्स 13

Usha Heat Convector 423 N 2000W Room Heater

2000 वाट के इस रूम हीटर में आपको कई तरह के सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है. केवल यहीं नहीं इसमें आपको 3 हीटिंग पोजीशन भी देखने को मिल जाता है. इस हीटर में आपको दो फैन स्पीड और एक ट्विन टर्बो डिजाइन भी देखने को मिल जाता है. इस हीटर में सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए थर्मल कट-ऑफ और नाइट लाइट इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. आप अगर चाहें तो अमेजन से इसे 2,149 रुपये में ही खरीद सकते हैं.

Previous article झारखंड: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ IIT ISM के 43वें दीक्षांत समारोह में छात्रों से बोले, टेक्नोलॉजी से जुड़ें
Next article Android Smart TV: अपने कमरे को बना दें मूवी थिएटर, 55 इंच सेगमेंट में ये हैं बेस्ट स्मार्ट टीवी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel