[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar UP Chunav 2022: यूपी चुनाव में ‘दीदी’ की एंट्री से चढ़ेगा सियासी पारा,अखिलेश का ऐसे साथ देंगी ममता बनर्जी

UP Chunav 2022: यूपी चुनाव में ‘दीदी’ की एंट्री से चढ़ेगा सियासी पारा,अखिलेश का ऐसे साथ देंगी ममता बनर्जी

0
UP Chunav 2022: यूपी चुनाव में ‘दीदी’ की एंट्री से चढ़ेगा सियासी पारा,अखिलेश का ऐसे साथ देंगी ममता बनर्जी

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज होने में अब बस कुछ ही दिन रह गये हैं. वहीं सूबे में सियासी सरगर्मी आज काफी बढ़ने वाली है क्योंकि उत्तर प्रदेश चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) की एंट्री हो रही है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बुलाने पर ममता बनर्जी आज दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ चुकी है. ममता बनर्जी इन चुनावों में समाजवादी पार्टी के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगी.

बता दें कि ममता बनर्जी आज अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगी और साथ में दोनों नेता एक वर्चुअल रैली भी करेंगे. ममता बनर्जी सोमवार को लखनऊ पहुंची थीं. लखनऊ एयरपोर्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का जोरदार स्वागत किया था. इस दौरान ममता बनर्जी भी अखिलेश यादव का अभिवादन करते हुए नजर आईं. बता दें कि लखनऊ आने से पहले सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हो. उन्होंने आगे कहा कि अगर लोग उनका समर्थन करते हैं, तो इस चुनाव में अखिलेश जी के जीतने की संभावना है.

Also Read: UP Election: जेल से पहला चुनाव जीतने वाले निर्दलीय MLA अमनमणि त्रिपाठी BSP में, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (TMC) को अपना समर्थन दिया था. हालांकि वह प्रचार के लिए बंगाल नहीं गए थे. बंगाल विधानसभा चुनाव में मामता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (TMC) ने शानदार जीत हासिल की थी. टीएमसी की बात करें तो उसका यूपी में कोई खास वजूद नहीं है. माना जा रहा है कि सपा टीएमसी की बंगाल में प्रचंड जीत को यहां भुनाने की कोशिश कर रही है. इसके चलते ममता बनर्जी को अखिलेश यादव ने निमंत्रण दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel