[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Twitter X Down: वेबसाइट और ऐप इस्तेमाल करने में यूजर्स को हो रही समस्या

Twitter X Down: वेबसाइट और ऐप इस्तेमाल करने में यूजर्स को हो रही समस्या

0
Twitter X Down: वेबसाइट और ऐप इस्तेमाल करने में यूजर्स को हो रही समस्या

Twitter X Down : अगर आप माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ट्विटर यानी एक्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. इस समय आप ट्विटर को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हों, तो ऐसा इसलिए हो रहा है कि ट्विटर इस समय डाउन हो गया है.

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स ( पूर्व में ट्विटर) डाउन हो गया है. एक्स डाउन होने की वजह से दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में सैकड़ों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार, आज (21 दिसंबर) दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लगभग पांच हजार यूजर्स ने एक्स डाउन होने को लेकर रिपोर्ट किया. यूजर्स ने सुबह 11 बजे एक्स पर हो रही समस्या को लेकर रिपोर्ट करना शुरू किया.

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, एक्स आउटेज को लेकर रिपोर्ट करनेवाले कुल लगभग पांच हजार यूजर्स में 64 प्रतिशत यूजर्स ऐप के साथ समस्या का सामना कर रहे हैं. रिपोर्ट करनेवाले कुल यूजर्स में 29 प्रतिशत यूजर्स वेबसाइट के साथ समस्या का सामना कर रहे हैं. 7 प्रतिशत यूजर्स ने सर्वर कनेक्शन की समस्या को लेकर रिपोर्ट किया है.

एक्स डाउन होने से ऐप यूजर्स को नयी पोस्ट देखने में समस्या हो रही है. फीड रिफ्रेश नहीं होने के साथ कुछ पोस्ट के मीडिया फाइल्स भी नहीं देखे जा रहे. कुछ वेब यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि एक्स डाउन होने से उनका अकाउंट अपने आप लॉग-इन हो गया.

Also Read: Twitter X से कमाई भी आयी GST के दायरे में, जान लें यह काम का नियम

सोशल साइट्स के आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट पर लगभग 5000 यूजर्स ने इस बारे में रिपोर्ट दर्ज की. खबर लिखे जाने तक यह ग्राफ बढ़ रहा था. सैकड़ों यूजर्स अब भी एक्स के आउटेज की समस्या का सामना कर रहे हैं. फिलहाल इस आउटेज को लेकर कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

X एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म है और यह बीते साल तब से काफी चर्चा में है, जब इसे दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक एलन मस्क ने खरीद लिया था. तब इसका नाम ट्विटर था. इस साल इस प्लैटफॉर्म का नाम बदकर एक्स किया गया. यह एक पॉपुलर प्लैटफॉर्म है, जिसपर कई बड़े सेलिब्रिटी से लेकर राजनेता तक मौजूद हैं. आम यूजर्स के भी इसपर अकाउंट बनते हैं.

Also Read: Grok AI चैटबॉट क्या है? X के प्रीमियम मेंबर्स को Elon Musk देंगे यह सौगात

स्टैटिस्टा के अनुसार, दुनियाभर में X के 36 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. इसमें अमेरिका में सर्वाधिक 9.5 करोड़ यूजर्स हैं, दूसरे स्थान पर 6.7 करोड़ यूजर्स के साथ जापान और तीसरे स्थान पर भारत है जहां इसके 2.7 करोड़ यूजर्स है. हर रोज लगभग 50 करोड़ पोस्ट किये जाते हैं. जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया यह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था.

Previous article Health Tips: कई बीमारियों को जड़ से खत्म करता है तुलसी का काढ़ा, जानें इससे होने वाले 6 फायदों के बारे में
Next article पटना में आलमगंज में दिनदहाड़े हत्या, युवक को गोली मारकर भागे बदमाश, जख्मी ने अस्पताल में तोड़ा दम
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel