[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Telecom Bill 2023: जल्द होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव; मोबाइल यूजर्स पर क्या पड़ेगा इसका असर?

Telecom Bill 2023: जल्द होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव; मोबाइल यूजर्स पर क्या पड़ेगा इसका असर?

0
Telecom Bill 2023: जल्द होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव; मोबाइल यूजर्स पर क्या पड़ेगा इसका असर?
DoT News
Undefined
Telecom bill 2023: जल्द होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव; मोबाइल यूजर्स पर क्या पड़ेगा इसका असर? 9

Telecom Bill 2023: लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी टेलीकम्यूनिकेशन बिल 2023 पास कर दिया गया है. इस बिल के तहत सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए गैर-नीलामी वाले प्रोसेस को अपनाया जाएगा. जानकारी के लिए बता दें टेलीकॉम बिल 2023 को राज्यसभा में ध्वनि मत से मजूरी दी गयी थी. बता दें यह बिल सेंट्रल गवर्नमेंट को किसी भी पब्लिक इमरजेंसी के हालात में या पब्लिक सिक्योरिटी के हित में टेलीकॉम नेटवर्क को अपने कंट्रोल में लेने की आजादी देता है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि इस बिल का असर क्या होने वाला है. चलिए आसान पॉइंट्स में जानते हैं आखिर यह टेलीकॉम बिल क्या है और इसका क्या असर पड़ने वाला है.

Undefined
Telecom bill 2023: जल्द होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव; मोबाइल यूजर्स पर क्या पड़ेगा इसका असर? 10

3 साल की जेल और 50 लाख रुपये का जुर्माना

इस बिल में फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर रोक लगाने के लिए सख्त प्रावधान हैं. किसी भी उल्लंघन या प्रतिरूपण पर जुर्माने के साथ तीन साल की कैद होगी. मंत्री ने कहा कि विधेयक में फ्रॉड, चीटिंग, प्रतिरूपण के माध्यम से सिम या अन्य टेलीकॉम रिसोर्स हासिल करने वाले व्यक्ति के लिए तीन साल तक की जेल की सजा या 50 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है. यह बिल टेलीकॉम रिसोर्सेज के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कंपनियों के लिए आवेदक के वेरिफिकेशन योग्य बायोमेट्रिक डेटा को कैप्चर करने के बाद सिम जारी करना जरुरी बनाता है.

Undefined
Telecom bill 2023: जल्द होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव; मोबाइल यूजर्स पर क्या पड़ेगा इसका असर? 11

सिम कार्ड स्पूफिंग दंडनीय अपराध

स्पूफिंग या क्लोनिंग से जुड़े अपराधों के लिए भी सख्त प्रावधान हैं. सिम कार्ड क्लोनिंग देश भर में एक बड़ा साइबर क्राइम खतरा बन गया है. रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने कई मौकों पर अपने ग्राहकों को इसके खिलाफ चेतावनी भी दी है.

Undefined
Telecom bill 2023: जल्द होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव; मोबाइल यूजर्स पर क्या पड़ेगा इसका असर? 12

टेलीकॉम रेगुलेटरी ट्राई की शक्तियों को करता है सीमित

दूरसंचार कंपनियों के लिए अच्छी खबर यह है कि यह बिल उद्योग के प्लेयर्स द्वारा उठाई गई चिंताओं को दूर करके भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की शक्तियों पर अंकुश लगाता है.

Undefined
Telecom bill 2023: जल्द होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव; मोबाइल यूजर्स पर क्या पड़ेगा इसका असर? 13

कंपनी ने लाइसेंस सरेंडर किया तो नए नियम

टेलीकॉम बिल कुछ नियमों को आसान बनाता है, जैसे कि किसी कंपनी द्वारा अपना परमिट सरेंडर करने की स्थिति में लाइसेंस और पंजीकरण के लिए शुल्क की वापसी.

Undefined
Telecom bill 2023: जल्द होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव; मोबाइल यूजर्स पर क्या पड़ेगा इसका असर? 14

​प्रचारात्मक संदेश भेजने के लिए यूजर्स की पूर्व सहमति जरुरी

विधेयक में प्रस्ताव है कि प्रचार, विज्ञापन आदि जैसे कुछ मैसेज प्राप्त करने के लिए पूर्व सहमति ली जानी चाहिए.

Undefined
Telecom bill 2023: जल्द होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव; मोबाइल यूजर्स पर क्या पड़ेगा इसका असर? 15

टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना 5 करोड़ रुपये तक सीमित

सरकार ने टेलीकॉम ऑपरेटरों पर लगाए जाने वाले जुर्माने की लिमिट 5 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है, जो पहले प्रति सर्कल 50 करोड़ रुपये थी, यानी एक टेलीकॉम कंपनी पर अधिकतम जुर्माना लगभग 1,100 करोड़ रुपये होगा.

Previous article हजारीबाग: दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने गया था सकीबुल, दोस्त ने ही चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट
Next article National Farmer’s Day 2023: क्यों मनाया जाता है किसान दिवस और क्या है इसका इतिहास, जानें वीडियो में
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel