[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Tata Nano का इलेक्ट्रिक लुक देखा आपने?

Tata Nano का इलेक्ट्रिक लुक देखा आपने?

0
Tata Nano का इलेक्ट्रिक लुक देखा आपने?

Tata Nano Electric Concept: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में शुमार टाटा मोटर्स (Tata Motors) की लखटकिया कार (most affordable car in the world) टाटा नैनो को कंपनी ने बंद कर दिया है, लेकिन आज भी इस छोटी कार (small car) का क्रेज खत्म नहीं हुआ है.

अब तक आपने नैनो का सिर्फ पेट्रोल वर्जन देखा होगा. लेकिन अब एक ऑटोमोबाइल डिजाइनर ने इस कार का इलेक्ट्रि​क अवतार डिजाइन किया है. टाटा नैनो के इस इलेक्ट्रिक (tata nano electric) कार का डिजिटल इलस्ट्रेशन नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन से स्नातक विशाल वर्मा ने तैयार किया है. इसके डीटेल्स उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किये हैं.

Also Read: TATA ने बंद किया लखटकिया Nano कार का उत्पादन, कंपनी ने फरवरी में बेची केवल एक इकाई

विशाल वर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, इस डिजाइन (tata nano ev concept design) में कार के साइड वेंट्स को हटाकर एक ग्रिल लगाया गया है, जो कार की बैटरी को ठंडा रखने के काम आयेगा. इसके अलावा हैलोजन हेडलैंप की जगह पर एलइडी यूनिट्स का इस्तेमाल किया गया है, जैसा आजकल की कारों में देखने को मिलता है.

इसके अलावा, कार को थोड़ा फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देते हुए इसमें एलइडी टेललैंप और फॉगलैंप के साथ ही पैनोरैमिक मोनो ग्लास का इस्तेमाल किया गया है. एक्सटीरियर के साथ ही इंटीरियर (tata nano ev interior exterior) में भी बदलाव किया गया है.

Also Read: Hyundai, Tata की कार लॉकडाउन में खरीदें ऑनलाइन, मिलेगा बंपर डिस्काउंट

इसमें (tata nano electric expected specs) डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टच स्क्रीन नैविगेशन, 5जी कनेक्टिविटी, वॉयस कंट्रोल सिस्टम, मूड लाइटिंग और सबसे खास 360 डिग्री रोटेटिंग सीट दिया गया है. इसके अलावा इसमें डेक चार्जिंग भी दिया गया है.

आपको बता दें कि यह टाटा नैनो इलेक्ट्रिक का एक इलस्ट्रेटेड डिजाइन (nano electric illustrated design) है. ऐसे में इसमें इस्तेमाल की गई बैट्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. ऐसा माना जा रहा है कि इसमें बैट्री सेट को कार के पिछले हिस्से में जगह दी जाएगी.

Also Read: Hyundai की सबसे सस्ती कार BS6 इंजन के साथ लॉन्च

फिलहाल, टाटा मोटर्स की तरफ से टाटा नैनो इलेक्ट्रिक वर्जन (tata nano electric version) पेश करने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है और इसे महज एक प्रोजेक्ट के तहत डिजाइन किया गया है.

बहरहाल, कंपनी जल्द ही बाजार में अपनी प्रीमियम हैचबैक (premium hatchback) कार टाटा अल्ट्रोज (tata altroz) को इलेक्ट्रि​क (altroz ev) अवतार में पेश करेगी. इस कार को नये प्लैटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. फिलहाल, यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन वेरिएंट्स में बाजार में उपलब्ध है.

Also Read: Maruti Swift Facelift: ऐसा होगा मारुति सुजुकी स्विफ्ट का नया अवतार, लॉन्चिंग जल्द

Previous article अदालत ने शराब पर स्पेशल कोरोना टैक्स वसूलने पर दिल्ली सरकार से मांगा जवाब
Next article Breaking News: कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद सेना भवन का एक हिस्सा बंद
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel