[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar लूट सको तो लूट! TATA की इस EV कार पर साल की सबसे बड़ी छूट

लूट सको तो लूट! TATA की इस EV कार पर साल की सबसे बड़ी छूट

0
लूट सको तो लूट! TATA की इस EV कार पर साल की सबसे बड़ी छूट

Discount on Tata Nexon EV: वर्ष 2023 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है. इस महीने में देश की ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है. इस दौरान भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स भी अभी हाल में लॉन्च की गई टाटा नेक्सन ईवी कार पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है. बताया जा रहा है कि ऑटोमेकर टाटा नेक्सन पर करीब 2 लाख 60 हजार रुपये तक की छूट दे रही है. इसके अलावा, टाटा मोटर्स प्री-फेसलिफ्ट नेक्सन ईवी के सभी वेरिएंट पर 1.40 लाख रुपये की नकदी छूट दे रही है. साथ ही, करीब 50 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि टाटा मोटर्स की ओर से नेक्सन ईवी पर दी जा रही साल की सबसे बड़ी छूट का लाभ 31 दिसंबर 2023 तक ही उठाया जा सकता है. इस डेट तक छूट का लाभ नहीं उठाने वाले ग्राहकों को 1 जनवरी 2024 से बढ़ी कीमतों में नेक्सन ईवी कार की खरीद करनी होगी.

टाटा नेक्सन ईवी कार की प्राइस

अब टाटा नेक्सन ईवी एसयूवी कार की प्राइस की बात करें, तो एक्स-शोरूम में इसकी कीमत 14.74 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 19.94 लाख रुपये तक जाती है. यह एसयूवी कार तीन वेरिएंट में आती है, जिसमें क्रिएटिव, फियरलैस और एम्पावर्ड शामिल है. इसके अलावा, इस कार में सात कलर ऑप्शंस मिलते हैं, जिसमें फ्लेम रेड, प्रिस्टाइन व्हाइट, इंटेसी टील, एम्पावर्ड ऑक्साइड, फीयरलैस पर्पल, क्रिएटिव ओशियन और डेटोना ग्रे शामिल है. टाटा नेक्सन ईवी कार फाइव सीटर कार है, जिसमें कम से कम पांच लोग आराम से बैठकर सफर कर सकते हैं.

Also Read: पटना से बड़ा बनेगा बिहटा एयरपोर्ट, फरवरी में शुरू होगा निर्माण, जानें कब तक बनकर होगा तैयार

टाटा नेक्सन ईवी कार की बैटरी और रेंज

टाटा नेक्सन ईवी कार में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है, जिसमें 30 केडब्ल्यूएच (129 पीएस प्रति 215 एनएम) और 40.5 केडब्ल्यूएच (144 पीएस प्रति 215 एनएम) शामिल हैं. इसके बारे में कंपनी का दावा है कि इसका स्मॉल बैटरी पैक वर्जन फुल चार्ज में 325 किलोमीटर की रेंज तय करने में सक्षम है, जबकि 40.5 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वर्जन फुल चार्ज में 465 किलोमीटर की रेंज देगा.

Also Read: कौन है ललित झा? जिसने रच दी सुरक्षा में सेंध की साजिश, पढ़िए क्या है बिहार और कोलकाता से उसका कनेक्शन

टाटा नेक्सन ईवी कार के फीचर्स और मुकाबला

टाटा नेक्सन ईवी कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.25 इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जिंग और सिंगल पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं. नई नेक्सन ईवी में व्हीकल टू व्हीकल (वी2वी) और व्हीकल टू लोड (वी2एल) फंक्शन भी मिलता है. पैसेंजरों की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग सिस्टम और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. बाजार में टाटा नेक्सन ईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से है.

Also Read: अदाणी ग्रुप बिहार में करेगा 8,700 करोड़ रुपये का निवेश, 10,000 लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें पूरी प्लानिंग

Previous article Anupama: छोटी अनु की वजह से इस किरदार की सीरियल में होगी मौत, बदल जाएगी अनुपमा की जिंदगी
Next article Dunki-Salaar को ये हॉलीवुड फिल्म देगी कड़ी टक्कर, पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर हुई थी नोटों की छप्पर फाड़ बरसात
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel