[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Sushmita Sen को आया था हार्ट अटैक, हुई सर्जरी, लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया अब कैसी है तबीयत

Sushmita Sen को आया था हार्ट अटैक, हुई सर्जरी, लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया अब कैसी है तबीयत

0
Sushmita Sen को आया था हार्ट अटैक, हुई सर्जरी, लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया अब कैसी है तबीयत

Sushmita Sen heart attack: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती है. सुष्मिता अपने पोस्ट को लेकर अक्सर फैंस का ध्यान खींचती रहती है. इस बार आर्या एक्ट्रेस ने जो खबर फैंस के साथ शेयर की है, उसे जानकर आप चौंक जाएंगे. एक्ट्रेस को बीते दिनों हार्ट अटैक आया था. हालांकि अब उनकी हालत ठीक है.

सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक

दरअसल, सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता सुबीर सेन के साथ एक तसवीर पोस्ट की है. तसवीर में वो अपने पिता को साइड हग किए हुए है. वो कैप्शन में लिखती है, “अपने दिल को खुश और साहसी रखें, और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो यह आपके साथ खड़ा रहेगा (मेरे पिता द्वारा कही गयी ये बात). मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था… एंजियोप्लास्टी हुई है. स्टेंट लगा है और सबसे महत्वपूर्ण बात मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ ने फिर से पुष्टि की मेरा दिल बड़ा है.

https://www.instagram.com/p/CpSF-IvtWG4
सुष्मिता ने फैंस को कहा शक्रिया

आगे पोस्ट में सुष्मिता सेन ने लिखा, बहुत से लोगों को उनकी समय पर सहायता और रचनात्मक कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहिए… ऐसा किसी अन्य पोस्ट में करेंगे! यह पोस्ट सिर्फ आपको (मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) खुशखबरी से अवगत कराने के लिए है … कि सब ठीक है और मैं फिर से कुछ जीवन के लिए तैयार हूं!!! मैं आप लोगों से प्यार करती हूं.

सुष्मिता सेन के पोस्ट पर यूजर्स और उनके चाहने वाले खूब सारे कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हे भगवान! आप बहुत कीमती हैं.. कृपया अपना ख्याल रखें. एक यूजर ने लिखा, जल्द स्वस्थ हो जाओ. एक्ट्रेस सोनल चौहान ने लिखा, आपको प्यार और ताकत भेज रही हूं. एक यूजर ने लिखा, कामना करता हूं कि आप शीघ्र स्वस्थ हों और अनंत तक अधिक ऊर्जा और स्वस्थ जीवन पाएं. कई यूजर्स उनके ठीक होने की कामना कर रहे है.

Previous article मुफ्त अनाज वितरण व हेल्थ चेकअप के साथ भक्त धूमधाम से मुंबई में मनायेंगे ममतामयी श्री राधे माँ का जन्मदिवस
Next article Congress Protest: कांग्रेस LPG Gas Price Hiked को लेकर सड़क पर उतरी, Video
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel