[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar SSC की नई वेबसाइट लॉन्च, अभ्यर्थियों को भरना होगा अब नया ओटीआर

SSC की नई वेबसाइट लॉन्च, अभ्यर्थियों को भरना होगा अब नया ओटीआर

0
SSC की नई वेबसाइट लॉन्च, अभ्यर्थियों को भरना होगा अब नया ओटीआर
ssc new website launched

SSC launches new website: परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था, कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी ने अपनी नई वेबसाइट लॉन्च की है. जानकारी के मुताबिक नई वेबसाइट 17 फरवरी 2024 को लाइव कर दी गई है. आयोग ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इस बदलाव की घोषणा की है. छात्रों की कठिनाइयों को कम करने के लिए, कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए एक आधिकारिक सूचना जारी की है. नई वेबसाइट ssc.gov.in पर चेक की जा सकती है.

पुरानी वेबसाइट वाला ओटीआर अब अमान्य

पुरानी वेबसाइट ssc.nic.in पर भरा गया ओटीआर अब अमान्य हो गया है. भविष्य में आने वाली सभी भर्तियों की जानकारी और उनके आवेदन नई वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए ही होंगे. एसएससी ने कहा है कि पुरानी वेबसाइट ssc.nic.in भी चलती रहेगी. नई वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए इस पर पहुंचा जा सकेगा.

Jharkhand HC recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट में इन पदों पर बंपर भर्ती

SSC OTR: वन टाइम रजिस्ट्रेशन कहां करना है?

SSC ने कहा है नई वेबसाइट बनने के कारण अब उम्मीदवारों को दोबारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा. फिर चाहे आपने पहले से पुरानी वेबसाइट पर One Time Registration क्यों न कर रखा हो. आपको एक बार फिर ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना होगा. अब ये प्रॉसेस आपको ssc.gov.in पर जाकर पूरी करनी होगी.

ओटीआर से अभ्यर्थियों को ये होते हैं फायदे

आवेदक को अपना व्यक्तिगत विवरण केवल एक बार दर्ज करने की आवश्यकता होगी. एसएससी की अलग अलग भर्तियों में बार बार डिटेल नहीं डालनी पड़ेगी.

आवेदक को अपना फोटो एवं हस्ताक्षर केवल एक बार अपलोड करने की आवश्यकता है.

ओटीआर में दर्ज समस्त सूचनाएं डिजिटल रूप में कभी भी कहीं से उपलब्ध होगी.

ओटीआर (व्यक्तिगत विवरण, फोटो एवं हस्ताक्षर आदि) में दर्ज समस्त सूचनाएं जारीकर्ता संस्थानों से डिजिटली सत्यापित होगी.

Previous article IND vs ENG: ऑनलाइन टिकट ने बढ़ाई परेशानी, काउंटर पर लगी कतार
Next article आ गया टाटा सफारी का 7 सीटर दुश्मन Mahindra Scorpio का नया वेरिएंट! जानें इसकी खासियत
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel