[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Sidharth Kiara Wedding: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस महीने करेंगे शादी, डिटेल्स आई सामने

Sidharth Kiara Wedding: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस महीने करेंगे शादी, डिटेल्स आई सामने

0
Sidharth Kiara Wedding: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस महीने करेंगे शादी, डिटेल्स आई सामने

Sidharth-Kiara Wedding Date: बॉलीवुड के प्यारे कपल एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि कपल ने कभी भी खुले तौर पर इस बात को स्वीकारा नहीं, लेकिन इशारों-इशारों में वो दोनों बहुत कुछ कह जाते है. फैंस उनकी शादी का कब से इंतजार कर रहे है और कुछ समय से सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर खबरें आ रही है. अब इसमें नया अपडेट आया है कि लवबर्ड्स दिसंबर महीने में सात फेरे ले सकते है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकते है. कपल की वेडिंग मंथ सामने आ गई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिसंबर महीने में शादी की डेट फाइनल की है. हालांकि तैयारियों के बारे में दोनों के साइड से किसी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है. लेकिन शादी की तैयारी चल रही है.

करण जौहर होंगे गेस्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दोनों मुंबई में अपना रिस्पेशन करेंगे, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स नजर आएंगे. गेस्ट लिस्ट में करण जौहर का नाम शामिल है. बता दें कि इससे पहले खबरें आई थी कि दोनों अगले साल अप्रैल में शादी करेंगे. हालांकि नया अपडेट कुछ और बता रहा है. फिलहाल फैंस इंतजार कर रहे है कि कब लवबर्ड्स ऑफिशियली कुछ अनाउंसमेंट करें.

Also Read: Halloween 2022: स्टारकिड्स पर चढ़ा हैलोवीन का रंग, आर्यन खान से लेकर अनन्या पांडे दिखे इस अंदाज में,VIDEO

कुछ हप्ते पहले करण चौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सिद्धार्थ से शादी के बारे में करण ने पूछा था कि अब जब आप कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं, तो भविष्य की कोई योजना? सिद्धार्थ कहते है, मैं आज इसे प्रकट कर रहा हूं. इस पर करण ने मजाकिया अंदाज में कहा था, ‘कि तुम कियारा आडवाणी से शादी करोगी? इसपर सिद्धार्थ ने सिर्फ स्माइल किया था.

फिल्मों की बात करें तो हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में अजय देवगन औऱ रकुल प्रीत सिंह है. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही. इसके अलावा उनके पास योद्धा और मिशन मंजनू जैसी फिल्में है. वहीं, कियारा आडवाणी गोविंदा नाम मेरा नाम को लेकर बिजी चल रही है. इसके अलावा वो कार्तिक आर्यन के साथ सत्यप्रेम की कथा भी कर रही है.

Previous article रांची के छठ घाटों में मौजूद रहेगी डॉक्टर्स की टीम, जानें किन जगहों पर है तैनाती
Next article Bihar: मुंगेर में छठ के बीच डेंगू का डंक जारी, 45 नये मरीज मिले, आंकड़ा अब 500 पार, जानें ताजा अपडेट
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel