[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Shahjahan Sheikh : संदेशखाली के शेख शाहजहां 33 दिन से फरार,अब तक ईडी के समक्ष नहीं हुये पेश

Shahjahan Sheikh : संदेशखाली के शेख शाहजहां 33 दिन से फरार,अब तक ईडी के समक्ष नहीं हुये पेश

0
Shahjahan Sheikh : संदेशखाली के शेख शाहजहां 33 दिन से फरार,अब तक ईडी के समक्ष नहीं हुये पेश

पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh ) पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के कथित राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में बुधवार को अब तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हुये हैं. ईडी अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के पास ‘सॉल्ट लेक’ इलाके में सीजीओ परिसर स्थित एजेंसी के कार्यालय में ईडी अधिकारियों की एक टीम राज्य के नॉर्थ 24 परगना जिले के तृणमूल नेता शाहजहां शेख का इंतजार कर रही है. मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए शाहजहां को ईडी की ओर से जारी यह दूसरा समन है.

शाहजहां को ईडी की ओर से जारी यह दूसरा समन

ईडी के अधिकारी ने कहा, तृणमूल नेता अब तक हमारे कार्यालय नहीं पहुंचे हैं. हमारे अधिकारी ढेर सारे प्रश्नों के साथ उनका इंतजार कर रहे हैं. अगर वह आज पूछताछ के लिए नहीं आते हैं तो हम कानूनी विकल्पों पर विचार करेंगे. ईडी ने 24 जनवरी को घोटाले के सिलसिले में तलाशी अभियान के बाद शाहजहां के आवास को सील कर दिया था. इससे पहले, पांच जनवरी को ईडी अधिकारियों की एक टीम द्वारा संदेशखाली में तृणमूल नेता के आवास में प्रवेश करने की कोशिश किये जाने के दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया था, जिसमें एजेंसी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे.

Also Read: West Bengal Breaking News Live : ईडी ने 33 दिन से फरार संदेशखाली के शेख शाहजहां को आज फिर किया तलब
शाहजहां के खिलाफ लुकआउट नोटिस पहले ही जारी हो चुका है

शाहजहां के खिलाफ लुकआउट नोटिस पहले ही जारी हो चुका है, इसलिए वकीलों का मानना ​​है कि अगर वह पेश हुए तो उन्हें ईडी गिरफ्तार कर सकती है. हालांकि, ईडी के सूत्रों ने कहा, अगर शाहजहां ने समन का बिल्कुल भी जवाब नहीं दिया, तो उनकी संपत्ति जब्त करने का रास्ता अपना सकते हैं. ईडी ने शाहजहां और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्तियों को अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है. ईडी ने कहा कि इस मामले में वकीलों और विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है.

Also Read: West Bengal Breaking News : शाहजहां शेख की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने तृणमूल नेता के 2 फोन किए टैप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel