[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Mangla Gauri Vrat 2023:  आज है सावन मास का दूसरा मंगला गौरी  व्रत, जानें महत्व और पूजा विधि

Mangla Gauri Vrat 2023:  आज है सावन मास का दूसरा मंगला गौरी  व्रत, जानें महत्व और पूजा विधि

0
Mangla Gauri Vrat 2023:  आज है सावन मास का दूसरा मंगला गौरी  व्रत, जानें महत्व और पूजा विधि

Mangla Gauri Vrat 2023: भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन 4 जुलाई को शुरू हो चुका है. सावन मास में पड़ने वाले मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है.  इस माह का पहला मंगला गौरी व्रत 4 जुलाई को था जबकि दूसरा आज यानी 11 जुलाई को है. आइए जानें मंगला गौरी व्रत के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में

द्वितीय मंगला गौरी व्रत 2023 (Mangla Gauri Vrat 2023 Date)

सावन मास में दूसरा मंगला गौरी व्रत 11 जुलाई 2023, आज मंगलवार के दिन रखा जा रहा है. बता दें कि आज के दिन श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. इस विशेष दिन पर चार अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है. बता दें कि इस दिन पर सुकर्मा और धृति योग बन रहे हैं. साथ ही इस विशेष दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है.

मंगला गौरी व्रत का महत्व

मंगला गौरी व्रत सुहागिन महिलाएं ही रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि मां पार्वती ने इस व्रत को रखकर ही शिव जी को अपने पति के रूप में प्राप्त किया था. यह व्रत वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए किया जाता है. इसके अलावा संतान प्राप्ति में बाधा को दूर करने और पति की लंबी आयु के लिए भी यह व्रत रखा जाता है.

ऐसे करें पूजा (Mangla Gauri Vrat Pooja Vidhi 2023)

  • सबसे पहले सुबह उठते ही स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनें.

  • इसके बाद किसी मंदिर या घर पर पूजा करें.

  • पूजी करने के लिए सबसे पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

  • इसके बाद विधि-विधान से पूजा शुरु करें.

  • भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा एक साथ करें.

  • इस दौरान माता पार्वती को अक्षत्, कुमकुम, फूल, फल, माला और सोलह श्रृंगार की

    सामग्री, सुहाग का सारा सामान अर्पित करें.

  • इसके बाद फूल-माला चढ़ाएं.

  • सबसे अंत में धूप, दीप जलाकर आरती कर लें.

मंगला गौरी व्रत की सभी तिथियां

  • पहला मंगला गौरी व्रत 2023 – 4 जुलाई 2023

  • दूसरा मंगला गौरी व्रत 2023 – 11 जुलाई 2023

  • तीसरा मंगला गौरी व्रत 2023 – 22 अगस्त 2023

  • चौथा मंगला गौरी व्रत 2023 – 29 अगस्त 2023

सावन अधिक मास के मंगल गौरी व्रत की तिथियां

  • पहला मंगला गौरी व्रत: 18 जुलाई

  • दूसरा मंगला गौरी व्रत: 25 जुलाई

  • तीसरा मंगला गौरी व्रत: 1 अगस्त

  • चौथा मंगला गौरी व्रत: 8 अगस्त

  • पांचवा मंगला गौरी व्रत: 15 अगस्त

Previous article झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मॉनसून सत्र आयोजित कराने समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Next article गोरखपुर में शराब के नशे में युवक ने फोन पर दी PM और CM को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel