[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Sandeep Maheshwari : संदीप महेश्वरी ने किया स्कैम का खुलासा, तो भिड़ गए डाॅ विवेक बिंद्रा, जानिए पूरा मामला

Sandeep Maheshwari : संदीप महेश्वरी ने किया स्कैम का खुलासा, तो भिड़ गए डाॅ विवेक बिंद्रा, जानिए पूरा मामला

0
Sandeep Maheshwari : संदीप महेश्वरी ने किया स्कैम का खुलासा, तो भिड़ गए डाॅ विवेक बिंद्रा, जानिए पूरा मामला

Sandeep Maheshwari vs Vivek Bindra: संदीप महेश्वरी आज के समय में वो नाम है जो युवाओं की पसंद बन चुका है और युवा उसे अपना आदर्श मानते हैं. संदीप महेश्वरी युवाओं के लिए मोटिवेशनल वीडियो बनाते हैं और उन्हें बेहतर करियर चुनने के प्रेरित करते हैं. नौ दिन पहले संदीप महेश्वरी के चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसका शीर्षक था- BIG SCAM EXPOSED | By Sandeep Maheshwari. इस वीडियो में कुछ स्टूडेंट आए थे जिन्होंने यह कहा कि उनसे देश के एक बड़े यू-ट्यूबर ने एक कोर्स के लिए 35 हजार से एक लाख रुपये तक लिए लेकिन उन्हें उस कोर्स से कोई फायदा नहीं हुआ.

संदीप महेश्वरी ने कई केस स्टडी प्रस्तुत किए

संदीप महेश्वरी के इस एपिसोड में कई केस स्टडी पेश किए गए. इस एपिसोड में संदीप महेश्वरी ने लोगों का आह्वान किया कि वे अगर इस तरह के किसी भी धोखे का शिकार हुए हैं तो वे अपनी शिकायत दर्ज कराएं और कानूनी रूप से अपने पैसे वापस मांगे. हालांकि इस एपिसोड में किसी यू-ट्यूबर का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन लोगों को धोखा देने वालों की फजीहत खूब की गई थी.

संदीप महेश्वरीऔर डाॅ विवेक बिंद्रा भिड़े

संदीप महेश्वरी के इस एपिसोड के सामने आने के बाद एक दूसरे यू-ट्यूबर मोट‍िवेशनल स्‍पीकर डॉ व‍िवेक ब‍िंद्रा उनसे भिड़ गए हैं. डाॅ विवेक बिंद्रा बड़ा बाजार प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ हैं. उन्होंने संदीप महेश्वरी का वीडियो आने के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडिल से संदीप महेश्वरी को खुली चुनौती दी आपने मेरी कंपनी का नाम लेकर हमें बदनाम करने की कोशिश की है. विवेक बिंद्रा ने अपने पोस्ट में यह भी बताया है कि उनके ऊपर जो आरोप उनके वीडियो में लगाए गए हैं वे सरासर गलत हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वे किस तरह बिना कोई फीस लिए इंटरप्रेन्योर के लिए प्रोग्राम चलाते हैं और चला रहे हैं. उन्होंने संदीप महेश्वरी को यह चुनौती भी दी कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे उन्हें अपने शो पर बुलाएं वे हर सवाल का जवाब देंगे.

https://www.youtube.com/watch?v=pMg7J4DUL8w
संदीप महेश्वरी को मिल रही धमकी

विवेक बिंद्रा के पोस्ट के बाद संदीप महेश्वरी ने अपने पोस्ट और वीडियो में यह दावा किया कि उन्हें अपना वीडियो डिलीट करने के लिए कहा जा रहा है. उनके घर तक लोग आ गए हैं. संदीप महेश्वरी के यू-ट्यूब चैनल पर 28.3 मिलियन सब्सक्राबर हैं. संदीप और विवेक दोनों ही युवा यू-ट्यूबर हैं और दोनों को चाहने वालों की संख्या मिलियन में है. विवेक बिंद्रा के यू-ट्यूब पर 21 मिलियन से अधिक सब्सक्राबर हैं . विवेक 41 और संदीप 43 साल के है. संदीप महेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच विवाद होने के बाद सोशल मीडिया में दोनों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए हैं और एक-दूसरे के आमने-सामने हैं. संदीप महेश्वरी ट्‌वीटर पर टाॅप ट्रेंड में हैं और उनके समर्थक डाॅ विवेक बिंद्रा के स्कैम का खुलासा कर रहे हैं.

Also Read: 2024 आम चुनाव पर PM Modi का बड़ा बयान, बताया जीत मिलेगी या हार!

Previous article पटना के मरीन ड्राइव पर महिला सिपाही को मनचले ने मारी गोली, PMCH में जख्मी को कराया गया भर्ती
Next article Gardening Tips: ठंड में घर में उगाएं फ्रेश सब्जियां, जानें इस समय कौन सी सब्जी उगाना है बेस्ट
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel