[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar OpenAI में लौटेंगे Sam Altman ? जानें लेटेस्ट अपडेट

OpenAI में लौटेंगे Sam Altman ? जानें लेटेस्ट अपडेट

0
OpenAI में लौटेंगे Sam Altman ? जानें लेटेस्ट अपडेट
Undefined
Openai में लौटेंगे sam altman? जानें लेटेस्ट अपडेट 9

Sam Altman to return at OpenAI : टेक जगत की टॉप कंपनियों में शुमार माइक्रोसॉफ्ट द्वारा फंडेड ओपनएआई ने चैटजीपीटी को लॉन्च कर दुनियाभर में बड़ी प्रसिद्धि हासिल कर ली है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित इस चैटबॉट टूल को कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स में इंटीग्रेट किया.

Undefined
Openai में लौटेंगे sam altman? जानें लेटेस्ट अपडेट 10

चैटजीपीटी और उसे बनानेवाली कंपनी ओपनएआई इन दिनों दूसरी बातों के लिए चर्चा में है. चैटजीपीटी को लॉन्च करनेवाले सैम ऑल्टमैन को कुछ दिन पहले ओपन एआई के बोर्ड मेंबर्स ने नौकरी से निकाल दिया था और उन्हें सीईओ पद से आउट कर दिया था.

Undefined
Openai में लौटेंगे sam altman? जानें लेटेस्ट अपडेट 11

सैम ऑल्टमैन के जाने के बाद पूर्व ओपन एआई अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी कंपनी को टाटा बाय बाय बोल दिया था. सैम के कंपनी से अलग होने के बाद से ओपन एआई लगातार खबरों में बनी हुई है और कई दूसरे कर्मचारी भी कंपनी को छोड़ने की बात कह रहे हैं.

Undefined
Openai में लौटेंगे sam altman? जानें लेटेस्ट अपडेट 12

लेटेस्ट अपडेट अब यह सामने आया है कि सैम ऑल्टमैन और ओपनएआई के बोर्ड मेंबर्स के बीच उनकी वापसी को लेकर बातचीत चल रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ऑल्टमैन और एक बोर्ड सदस्य, एडम डी एंजेलो के बीच चर्चा चल रही है, जिसमें कहा गया है कि पूर्व सीईओ बोर्ड में निदेशक के रूप में लौट सकते हैं.

Undefined
Openai में लौटेंगे sam altman? जानें लेटेस्ट अपडेट 13

ओपन एआई को छोड़ने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने सैम ऑल्टमैन को अपने एडवांस एआई रिसर्च का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी है. इस बीच कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि यह अब भी संभव है कि ऑल्टमैन ओपनएआई में लौट सकते हैं.

Undefined
Openai में लौटेंगे sam altman? जानें लेटेस्ट अपडेट 14

सत्या नडेला ने सीएनबीसी के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि यदि ऑल्टमैन और पूर्व ओपनएआई अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन ओपन एआई में वापसी नहीं करते हैं, तो माइक्रोसॉफ्ट चाहता है कि उनके पास एक शानदार घर हो. इसका मतलब यह हुआ कि वे किसी बढ़िया कंपनी के साथ काम करें.

Undefined
Openai में लौटेंगे sam altman? जानें लेटेस्ट अपडेट 15

क्या सैम ऑल्टमैन ओपनएआई में वापस जाएंगे? इंटरव्यू में इस सवाल के जवाब में सत्या नडेला ने कहा कि उनके लिए दोनों रास्ते खुले हैं. इसका मतलब कि सैम चाहें तो माइक्रोसॉफ्ट के साथ बने रह सकते हैं या ओपन एआई में भी लौट सकते हैं.

Previous article मुलायम सिंह ने बदली थी सियासत की दिशा, पीएम नहीं बनने का रहा मलाल, जयंती पर सैफई में हुआ स्मारक का शिलान्यास
Next article उत्तराखंड सुरंग हादसा : टनल में फंसे मजदूरों से मात्र 20 मीटर दूर हैं बचावकर्मी, जल्दी ही मिलेगी ‘जिंदगी’
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel