[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar भारत में लॉन्च हुआ Redmi 13C स्मार्टफोन, कीमत 10,999 रुपये से शुरू, पाएं स्पेसिफिकेशंस की जानकारी

भारत में लॉन्च हुआ Redmi 13C स्मार्टफोन, कीमत 10,999 रुपये से शुरू, पाएं स्पेसिफिकेशंस की जानकारी

0
भारत में लॉन्च हुआ Redmi 13C स्मार्टफोन, कीमत 10,999 रुपये से शुरू, पाएं स्पेसिफिकेशंस की जानकारी

Redmi 13C Smartphone Launched in India: रेडमी के स्मार्टफोन्स भारत में काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं. इनके स्मार्टफोन्स में आपको कीमत के हिसाब से काफी जबरदस्त हार्डवेयर सेटअप देखने को मिल जाता है. बता दें रेडमी के पोर्टफोलियो में आपको बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के स्मार्टफोन्स देखने को मिल जाते हैं और ग्राहक इनमें से अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से कोई भी एक स्मार्टफोन चुन सकते हैं. बता दें भारत में अपने स्मार्टफोन्स के पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए अब कंपनी ने लेटेस्ट बजट सेगमेंट 13C स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 12 हजार रुपये से कम रखी है. ऐसे में अगर आप इस समय एक बजट सेगमेंट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपसे इस स्मार्टफोन को चेकआउट करने की सलाह जरूर देंगे. इस स्मार्टफोन में आपको एक बड़े डिस्प्ले के साथ और भी कई तरह के जबरदस्त स्पेक्स देखने को मिल जाते हैं. चलिए इस बजट सेगमेंट स्मार्टफोन से जुड़ी सभी बातों को डीटेल से जान लेते हैं.

Redmi 13C Features and Specifications

अगर आप इस बजट सेगमेंट स्मार्टफोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले इसके स्पेक शीट पर एक नजर जरूर डाल लें. स्पेक शीट पर नजर डालें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में एक बड़ा 6.74 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया है. यह डिस्प्ले 90Hz फ़ास्ट रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट को भी सपोर्ट करता है. यह डिस्प्ले 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और एचडी+ रेजोल्यूशन पर काम करता है. इस डिस्प्ले में आपको टीयरड्रॉप नॉच देखने को मिल जाता है. वहीं, डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें यह स्मार्टफोन डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट भी है.

Also Read: 108MP कैमरा और 12GB RAM वाला OnePlus के स्मार्टफोन की घट गई कीमत, जानिए अब कितने में मिलेगा
Redmi 13C Other Specifications

पावरफुल परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट का इस्तेमाल किया है. यह वहीं चिपसेट है जिसका इस्तेमाल Realme 11x और Realme 11 5G स्मार्टफोन में भी किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें यह स्मार्टफोन 16GB तक एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिल जाता है. वहीं, अगर आप एक फोटोग्राफी लवर हैं तो बता दें इसके रियर में आपको एक डुअलकामरा सेटअप देखने को मिल जाता है. इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. वहीं, बात करें बैटरी सेटअप की तो इसमें आपको 18W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 5000mAh की बैटरी मिल जाती है. बता दें इस स्मार्टफोन के बॉक्स में आपको एक 10W का चार्जर दिया गया है.

Redmi 13C Price

Redmi 13C 5G को भारत में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ घोषित किया गया है. 6GB रैम और 128GB मॉडल की कीमत आपको 12,499 रुपये चुकानी होगी, जबकि 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है. इसे तीन कलर ऑप्शं में बेचा जाएगा, जिसमें स्टार्टरेल सिल्वर, स्टार्टरेल ग्रीन और स्टारलाइट ब्लैक शामिल हैं.

Also Read: 108MP कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Honor का नया स्मार्टफोन, पाएं स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी

Previous article PHOTOS: Cyclone Michaung ने मचाई तबाही, ये तस्वीरें नहीं देखी होगी आपने!
Next article ESIC Admit Card 2023: पैरामेडिकल ग्रुप सी के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel