[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Ramadan 2023: इस दिन से शुरू हो रहा रमजान का पाक महीना, जानें भारत में कब मनेगी ईद

Ramadan 2023: इस दिन से शुरू हो रहा रमजान का पाक महीना, जानें भारत में कब मनेगी ईद

0
Ramadan 2023: इस दिन से शुरू हो रहा रमजान का पाक महीना, जानें भारत में कब मनेगी ईद

Ramadan 2023: रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है. यह इस्लामिक कैलेंडर का सबसे पवित्र महीना है और यह 30 दिनों तक चलता है, इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों को इस पवित्र महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है. रमजान का महीना बेहद करीब आ चुका है. इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से नौवां महीना रमजान का माना जाता है और चांद दिखने के बाद से ही अगले एक महीने के लिए रमजान शुरू हो जाता है, जिसके बाद मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं.

कैसे शुरू हुई रोजा रखने की परंपरा

रोजा का मतलब है उपवास. रमजान में रोजेदार (रोजा रखने वाले) सुबह सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक के बीच कुछ भी खाते-पीते नहीं है. इस दौरान उन्‍हें ध्‍यान रखना होता है कि उनके कारण किसी को कोई नुकसान न पहुंचे. उनका मन शुद्ध रहे और वे ज्‍यादा से ज्‍यादा समय अल्‍लाह की इबादत में लगाएं.

Ramadan 2023: कब से रखा जाएगा रोजा

इस साल भारत में रमजान 2023, बुधवार 22 मार्च 2023 को मक्का के ऊपर चंद्रमा के दर्शन के बाद शुरू होने की उम्मीद है. रमजान 21 अप्रैल 2023 शुक्रवार को समाप्त होगी. ईद अल-फितर शनिवार 22 या 23 अप्रैल 2023 को होगा.

Also Read: IRCTC Tour Package: चैत्र नवरात्रि पर करें माता रानी के दर्शन, कम खर्च में घूमें वैष्णों देवी समेत ये 5 मंदिर
Also Read: Chaitra Navratri 2023 Date: कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि? जानें घटस्थापना विधि और मुहूर्त
यूएई, दुबई और अन्य देशों में रमजान 2023

  • 2023 में दुबई और अबू धाबी में रमजान 23 मार्च से शुरू होगा. तारीखें चांद दिखने के हिसाब से पक्की होंगी.

  • इंडोनेशिया- 22 मार्च 2023 और ईद उल फितर 21 अप्रैल 2023 को

  • कुवैत- 23 मार्च 2023, गुरुवार के बाद शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 को ईद-उल-फितर का त्योहार होगा.

  • लेबनान- 23 मार्च, गुरुवार और उसके बाद 21 अप्रैल, शुक्रवार को ईद-उल-फितर है.

  • मालदीव- 23 मार्च 2023, गुरुवार के बाद शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 को ईद-उल-फितर है.

  • मोरक्को- 23 मार्च 2023 गुरुवार को रमजान के बाद शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा.

  • उत्तर मैसेडोनिया- 22 मार्च 2023, बुधवार के बाद गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 को ईद उल फितर त्योहार होगा.

  • पाकिस्तान- 22 मार्च 2023 बुधवार

  • कतर- 23 मार्च 2023 के बाद शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 को ईद उल फितर का त्योहार है.

  • सऊदी अरब- 23 मार्च 2023, गुरुवार के बाद शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 को ईद उल फितर का त्योहार है.

  • सेनेगल- 22 मार्च 2023, बुधवार और उसके बाद गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 को ईद-उल-फितर.

  • दक्षिण अफ्रीका- 22 मार्च 2023, बुधवार के बाद शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 को ईद-उल-फितर का त्योहार है.

  • ट्यूनीशिया- 23 मार्च 2023, गुरुवार के बाद शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 को ईद उल फितर त्योहार मनाया जाएगा.

  • तुर्की- 23 मार्च 2023, गुरुवार के बाद शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 को ईद अल फितर त्योहार होगा.

  • इंटरनेशनल यूनियन फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस साइंसेज यूएई ने घोषणा की है कि रमजान 2023 गुरुवार, 23 मार्च, 2023 को पड़ सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel