[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar UP Chunav 2022: समाजवादी पार्टी की नाव डूब रही है, उसे लाल पोटली भी नहीं बचा पाएगी- राजनाथ सिंह

UP Chunav 2022: समाजवादी पार्टी की नाव डूब रही है, उसे लाल पोटली भी नहीं बचा पाएगी- राजनाथ सिंह

0
UP Chunav 2022: समाजवादी पार्टी की नाव डूब रही है, उसे लाल पोटली भी नहीं बचा पाएगी- राजनाथ सिंह

UP Chunav 2022: देश के रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी कांग्रेस की सरकार आई, उस पर हमेशा भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे. यहां तक ​​कि उसके कुछ मंत्री भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए, लेकिन हमारी सरकार में हमारे किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता.

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं- राजनाथ सिंह

पीलीभीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने वही किया है, जो हमने कहा है. चाहे वह धारा 370 हो या राम मंदिर. हम न केवल विकास करते हैं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखते हैं. आज हमारी अर्थव्यवस्था का आकार 3 ट्रिलियन से अधिक है.

Also Read: UP Chunav 2022 Live Updates: हमने देश में विकास भी किया और सांस्कृतिक विरासत को भी संजोया- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण की प्रमुख बातें

  • हम नए भारत के साथ साथ नए उत्तर प्रदेश का भी निर्माण करना चाहते हैं.

  • समाजवादी पार्टी की नाव डूब रही है. अब उनको तिनके का सहारा चाहिए. लाल पोटली के सहारे डूबती नौका नहीं बचेगी.

  • सपा से पूछो कितने मेडिकल कॉलेज उन्होंने खोले थे. अब भाजपा की सरकार ने 59 ज़िलों में निर्माण शुरू किया है.

  • आपने भाजपा को भी काम करते देखा है और समाजवादी पार्टी को भी काम करते देखा है. वे कितने सुधारवादी हैं इसका पता इसी बात से चलता है कि जब मैं शिक्षा मंत्री था तो नकल के खिलाफ कानून बना, मगर सपा सरकार ने आते ही कानून समाप्त कर दिया और नकल लेने की खुली छूट दे दी.

  • हम विकास भी करते हैं और देश की विरासत भी सम्भालते हैं. जो देश अपनी विरासत से कट जाता है, उसकी हालात कटी पतंग जैसी हो जाती है. हम अपने देश को कटी पतंग नहीं बनने देंगे.

Also Read: UP Election: कासगंज में राजनाथ सिंह बोले- वे देश को बांटने की राजनीति कर रहे, हम ऐसी नीति नहीं चाहते
यूपी में 7 चरणों में होगा चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में सम्पन्न होगा. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी, दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी, चौथे चरण के लिए 23 फरवरी, पांचवें चरण के लिए 27 फरवरी, छठे चरण के लिए 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. मतगणना 10 मार्च को होगी.

Posted By: Achyut Kumar

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel