[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar 14 साल बाद बंद हुई पॉपुलर लाइव वीडियो चैटिंग प्लैटफॉर्म Omegle, जानें कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला

14 साल बाद बंद हुई पॉपुलर लाइव वीडियो चैटिंग प्लैटफॉर्म Omegle, जानें कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला

0
14 साल बाद बंद हुई पॉपुलर लाइव वीडियो चैटिंग प्लैटफॉर्म Omegle, जानें कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला
Undefined
14 साल बाद बंद हुई पॉपुलर लाइव वीडियो चैटिंग प्लैटफॉर्म omegle, जानें कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला 9

Omegle To Shutdown after 14 Years: जानी-मानी वीडियो कालिंग वेबसाइट Omegle 14 साल की सर्विस देने के बाद अब आखिरकार बंद होने की कगार कर है. Omegle ने सर्विसेज बंद करने की सूचना खुद दी है. केवल यहीं नहीं, कंपनी के संस्थापक लीफ के-ब्रूक्स ने भी आज इस बात की पुष्टि कर दी है. अगर आप भी ओमेगल का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर कंपनी ने यह फैसला क्यों लिया है और ऐसा करने के पीछे कारण क्या है.

Undefined
14 साल बाद बंद हुई पॉपुलर लाइव वीडियो चैटिंग प्लैटफॉर्म omegle, जानें कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला 10

14 साल की सर्विस देने के बाद बंद होने जा रहा Omegle

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें Omegle की खोज साल 2009 में की गयी थी. यह कंपनी पिछले 14 सालों से यूजर्स को अजनबियों को लाइव वीडियो या फिर टेक्स्ट के माध्यम से चैट करने की सुविधा मुहैय्या करा रही है. सामने आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक़ दुनियाभर में ओमेगल के करीब 2.3 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं. केवल यहीं नहीं, भारत में भी इसके 23 लाख के ज्यादा प्रतिदिन के हिसाब से एक्टिव यूजर्स हैं.

Undefined
14 साल बाद बंद हुई पॉपुलर लाइव वीडियो चैटिंग प्लैटफॉर्म omegle, जानें कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला 11

कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला?

सामने आयी एक रिपोर्ट की अगर माने तो कंपनी ने यह फैसला ऑनलाइन अब्यूज की शिकायत मिलने के बाद लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कोरोना महामारी के दौरान ही कंपनी के यूजर्स सबसे ज्यादा बढ़े थे। इन यूजर्स में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं.

Undefined
14 साल बाद बंद हुई पॉपुलर लाइव वीडियो चैटिंग प्लैटफॉर्म omegle, जानें कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला 12

संस्थापक लीफ के-ब्रूक्स ने की पुष्टि

मामले की पुष्टि करते हुए कंपनी के संस्थापक लीफ के-ब्रूक्स ने बताया कि, वेबसाइट का संचालन अब आर्थिक या मनोवैज्ञानिक रूप से टिकाऊ नहीं रह गया है. उनके तरफ से यह बयान उस समय सामने आया जब सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को दुनियाभर के नियामकों की जांच का सामना करना पड़ रहा है. मामले पर बात करते हुए संस्थापक ने कहा कि, मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने सकारात्मक उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल किया.

Undefined
14 साल बाद बंद हुई पॉपुलर लाइव वीडियो चैटिंग प्लैटफॉर्म omegle, जानें कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला 13

Omegle पे लगा था आरोप

कुछ ही समय पहले Omegle पे यह भी आरोप लगा था कि, वेबसाइट पर कम उम्र के बच्चे अजनबियों से बात करने के लिए खुद को बड़ों के रूप में पेश कर रहे थे.

Undefined
14 साल बाद बंद हुई पॉपुलर लाइव वीडियो चैटिंग प्लैटफॉर्म omegle, जानें कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला 14

पहला मार्गदर्शन किया गया जारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें इसी हफ्ते की शुरुआत में ऑफकॉम ने यूके ऑनलाइन सुरक्षा अधिनियम का अनुपालन करने वाले तकनीकी प्लेटफार्मों के लिए अपना पहला मार्गदर्शन जारी किया था और संचार नियामक ने ऑनलाइन ग्रूमिंग पर जोर दिया था. सामने आयी जानकारी के मुताबिक़ एक अमेरिकन ने Omegle पर एक पीडोफाइल के साथ गलत ढंग से पेयर करने का भी आरोप लगाया था.

Undefined
14 साल बाद बंद हुई पॉपुलर लाइव वीडियो चैटिंग प्लैटफॉर्म omegle, जानें कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला 15

नवंबर 2021 में किया गया मुकदमा दायर

पेश किये गए एक दावे के मुताबिक़, नाबालिग यूजर के अकाउंट को लेकर Omegle के खिलाफ नवंबर 2021 में मुकदमा दायर किया गया था. इसपर तर्क देते हेउ Omegle की कानूनी टीम ने कोर्ट के सामने बताया था कि इसके लिए वेबसाइट दोषी नहीं है.

Previous article World Cup 2023: इन पांच खिलाड़ियों का है सबसे शानदार स्ट्राइक रेट, सूची में मैक्सवेल टॉप पर
Next article Gorakhpur News: 11 जिलों में 8586 स्थान पर स्थापित होगी लक्ष्मी- गणेश की प्रतिमा, जानें और क्या होगा…
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel