[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Bareilly News: बरेली में चुनाव ड्यूटी में लगी बस ने मतदान कर्मी को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Bareilly News: बरेली में चुनाव ड्यूटी में लगी बस ने मतदान कर्मी को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

0
Bareilly News: बरेली में चुनाव ड्यूटी में लगी बस ने मतदान कर्मी को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को चुनाव ड्यूटी में लगी एक बस ने मतदान अधिकारी को रौंद दिया. घायल मतदान अधिकारी की इलाज से पहले ही मौत हो गई. इससे परिवार में कोहराम मच गया.

बस की चपेट में आने से मौत

बरेली की मीरगंज तहसील के राजेन्द्र प्रसाद इंटर कॉलेज से रविवार को विधानसभा मीरगंज की पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रहीं थी. इसी दौरान चुनाव ड्यूटी में लगी बस ने मतदान अधिकारी (पी-2) को रौंद दिया. बस ड्राइवर दलदल से बस को निकालने के चक्कर में तेज गति से बस निकाल रहा था, तो वहीं भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी वैजती माला (35 वर्ष) मतदान केंद्र पर जाने के लिए अपनी बस का इन्तजार कर रहीं थी. वह बस की चपेट में आ गईं. बस के दोनों पहिए उनके ऊपर से उतर गए.

Also Read: UP Election 2022: बरेली में BJP की रणनीति के आगे टिक पाएगी सपा, या बीजेपी की खिलाफ माहौल का मिलेगा फायदा?
घायल महिला मतदान कर्मी की इलाज के दौरान मौत

घायल मतदान कर्मी को पुलिस तुरंत अपनी गाड़ी से इलाज के लिए लेकर अस्पताल को दौड़ी. मगर, महिला मतदान कर्मी ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया. चुनाव अधिकारियों ने बताया कि वैजती माला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं, लेकिन उनकी ड्यूटी पूर्व माध्यमिक विद्यालय चुरई दलपतपुर में लगी थीं. वह पोलिंग पार्टी में मतदान अधिकारी (पी-2) के रूप में थीं. मतदान अधिकारी (पी-2) मतदाताओं के वोट डालने से पहले ऊंगली पर स्याही लगाने का कार्य करता है.

Also Read: UP Chunav 2022: बरेली शहर में सपा-बसपा को कभी नहीं मिली जीत, नवाबगंज में भी मायावती को मिली सिर्फ निराशा

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel