[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Poco का पावरफुल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने को तैयार, होंगी ये खूबियां

Poco का पावरफुल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने को तैयार, होंगी ये खूबियां

0
Poco का पावरफुल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने को तैयार, होंगी ये खूबियां

Poco X6 Series India Launch: पोको के स्मार्टफोन्स इंडियन बायर्स द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इनके स्मार्टफोन्स में आपको प्राइस के हिसाब से काफी जबरदस्त हार्डवेयर सेटअप देखने को मिल जाता है. आमतौर पर पोको के जो स्मार्टफोन्स होते हैं वे उन बायर्स को टारगेट करते है जो अपने लिए एक परफॉरमेंस ओरिएंटेड स्मार्टफोन की तलाश में हैं और ज्यादा पैसे इन्वेस्ट किये बिना एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें उन्हें किसी तरह की कोई कटौती न करनी पड़े. आपकी जानकारी के लिए बता दें पोको के पास बजट सेगमेंट से लेकर मिड रेंज सेगमेंट तक के स्मार्टफोन्स मौजूद हैं जिनमें से ग्राहक अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से कोई सा भी ऑप्शन चुन सकते हैं. स्मार्टफोन्स के इसी पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Poco अब भारत में अपने लेटेस्ट X6 सीरीज स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने ऑफिशियल घोषणा भी कर दी है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किये जाएंगे जिनमें X6 और X6 Pro स्मार्टफोन्स शामिल हैं. तो चलिए इन स्मार्टफोन्स के बारे में डीटेल से जान लेते हैं.

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर दी लॉन्च की जानकारी

इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिशियल X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर शेयर कर दी. इसके साथ ही कंपनी ने मिक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक टैगलाइन भी दिया. यह टैगलाइन (Are you worthy? The power of #TheUltimatePredator will shock you! #POCOX6Series #TheUltimatePredator) कुछ इस प्रकार से हैं. इसका सीधा मतलब है कि कंपनी आने वाले कुछ ही दिनों के अंदर भारत में अपने इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस बात का भी खुलासा किया कि Poco X6 कंपनी के तरफ से लॉन्च किया जा रहा पहला स्मार्टफोन है जिसमें आपको MediaTek Dimensity 8300 Ultra चिपसेट का सपोर्ट दिया जाने वाला है.

Poco X6 एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन्स

अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसके एक्सपेक्टेड फीचर्स और स्पेक्स के बारे में जरूर जान लें. स्पेक शीट पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में आपको एक बड़ा 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा. यह डिस्प्ले 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करेगा. वहीं, बात करें स्टोरेज की तो इस स्मार्टफोन में आपको 16GB रैम के सा 1TB तक एक्सपैंडेबल माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिए जाने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो Poco X6 को ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है. वहीं, जबरदस्त फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो शूटर दिया जा सकता है. केवल यहीं नहीं, इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है और यह 90W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगा. सामने आयी जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन सेल के लिए ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल कराया जाएगा. वहीं, बात करें लॉन्च डेट्स की तो फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट्स का खुलासा नहीं किया है लेकिन, अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जनवरी के महीने में लॉन्च किया जा सकता है.

Also Read: 200MP प्राइमरी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 13 Pro, जानें और क्या होगा खास

Previous article Apple Watch पर अमेरिका में क्यों लगा बैन ? जानें अब आगे क्या होगा
Next article Jio का खास प्लान, 400 रुपये से कम कीमत पर पाएं 3 महीने तक रिचार्ज के झंझट से छुटकारा, जानें क्या हैं फायदे
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel