[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Google Play Store को टक्कर देने के लिए PhonePe तैयार, इस दिन लॉन्च करेगा Indus Appstore

Google Play Store को टक्कर देने के लिए PhonePe तैयार, इस दिन लॉन्च करेगा Indus Appstore

0
Google Play Store को टक्कर देने के लिए PhonePe तैयार, इस दिन लॉन्च करेगा Indus Appstore

PhonePe App Store: गूगल के प्लेस्टोर को भारत में टक्कर देने के लिए फोनपे (PhonePe) ने प्लान बना लिया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फोन पे अब भारत में अपना खुद का प्लेस्टोर लॉन्च करने वाला है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस नए ऐप स्टोर का नाम इंडस ऐपस्टोर (Indus Appstore) है, जिसकी लॉन्चिंग 21 फरवरी को होनी है. आपको यह भी बताते चले कि यह एक एंड्रॉयड-बेस्‍ड मार्केटप्‍लेस होगा और इस महीने के आखिर तक कंस्‍यूमर्स के लिए उपलब्‍ध हो जाएगा. इस ऐप स्‍टोर पर अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में ऐप लिस्‍टेड होंगे. ई ऐप्‍स जैसे- Flipkart, Ixigo, Domino’s Pizza, Snapdeal, Jio Mart और Bajaj Finserv पहले ही इससे जुड़ गए हैं. ऐप स्‍टोर के बिजनेस में फोनपे के आने से गूगल को चुनौती बढ़ गई है, क्‍योंकि एंड्रॉयड यूजर्स अभी ऐप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्‍ले स्‍टोर का इस्‍तेमाल ज्‍यादा किया करते हैं.

Also Read: Google का बड़ा एक्शन, प्लेस्टोर से हटाया 2200 ऐप्स, कहीं आप तो नहीं करते उपयोग
Phone Pe देगा Google Play Store टक्कर

कई जाने-माने ब्रैंड पहले ही Indus ऐप स्‍टोर पर खुद को लिस्‍टेड करा चुके हैं. इसमें Mobile Premier League (MPL), TOI और Wow Skincare भी शामिल हैं. आपको जानकारी के लिए यह भी बता दें कि फोनपे कंपनी A23 Rummy, Gameskraft, Dream11, Rummy Passion और Nazara Technologies को भी अपने साथ जोड़ने की तैयारी कर रही है. फोनपे का अगला मकसद Google Play Store को टक्कर देना है. फ‍िलहाल गूगल के पास इस सेक्‍टर में 95 फीसदी मार्केट शेयर है और ऐपल के ऐप स्‍टोरी की हिस्‍सेदारी भी मामूली है.

Also Read: Google Play Store पर जमा है आपका डेटा, जानिए डिलीट करने का तरीका
इन – ऐप पर्चेज के लिए जीरो कमीशन

Indus ऐपस्‍टोर ने कहा था कि वह इन – ऐप पर्चेज के लिए जीरो कमीशन लेगा, जबकि Google और Apple के ऐप स्टोर इसी काम के लिए 15 फीसदी से 25 फीसदी के बीच कमीशन लेते हैं. फोनपे को वॉलमार्ट का सपोर्ट है. पहले कंपनी फ्लिपकार्ट का हिस्‍सा थी. लॉन्चिंग के बाद यह ऐप इंडस ऐपस्टोर वेबसाइट पर भी उपलब्ध होने की उम्मीद है. यूजर्स यहां से ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं. इस ऐप स्टोर की एक और खासियत है कि यह बिना ईमेल अकाउंट वाले यूजर्स को मोबाइल नंबर-आधारित लॉगिन करने का परमिशन भी देगा.

Also Read: Google ने बदल डाला Bard AI का नाम, लॉन्च किया Gemini Advanced, जानिए क्या है खास और कैसे करें डाउनलोड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel